मिस इंडिया मान्या सिंह की बिग बॉस 16 में हुई एंट्री, आज भी पिता चलाते हैं ऑटोरिक्शा

कलर्स टीवी पर जनता का सबसे पसंदीदा शो Bigg Boss 16 का सीजन शुरू हो चूका है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में मिस इंडिया रनर अप रही मान्या सिंह की एंट्री हो चुकी है। शो में मान्या ने अपने तंगहाल जीवन के बारे में बताया। जिसको सुनकर खुद सलमान खान भी भावुक हो गए।

बिग बॉस 16 शुरू हुआ

BB 16 : टीवी के सबसे पसंदीदा शो बिग बॉस 16 का सीजन शुरू हो चूका है। शो के होस्ट सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स का जोरदार स्वागत किया है। इस बार बिग बॉस के घर में ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह भी हिस्सा ले रही हैं। इस शो के जरिए मान्या अपने सपनों को साकार करने पहुंची है। उन्होंने कहा कि अगर कोई काम मेहनत और ईमानदारी से किया जाए तो वह जरूर पूरा होता है।

मिस इंडिया ने सुनाई अपनी कहानी

मिस इंडिया रनर अप रही मान्या सिंह ने टीवी शो में बताया कि उन्होंने कितनी तंगहाली में अपनी जिंदगी गुजारी है। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि मिस इंडिया बनने के बाद जिंदगी बदल जाती है , बहुत पैसे मिलते हैं। लेकिन हकीकत ये है कि मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी उन्हें कोई काम नहीं मिला है। उनके पिता आज भी ऑटोरिक्शा चलाते हैं। दो साल के लंबे अंतराल के बाद उन्हें कोई कमर्शियल काम मिला है।

वीडियो देखें 

मान्या सिंह ने शो में बताया कि उनके सांवले रंग के कारण लोग उन पर तंज कसते थे। उन्होंने कहा कि मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी मेरे पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। मैं पैसे बचाने के लिए अपने पिता के ऑटो में सफर करती हूं। अपनी मां के बारे में बात करते हुए मान्या ने कहा कि उनकी मां आज भी लोकल ट्रेन में सफर करती है।

बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान को अपनी स्ट्रगलिंग स्टोरी सुनाते हुए मान्या ने कहा कि वह हर रोज ऑडिशन के लिए वर्सोवा जाती थी ,वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती थी। उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि अब वह बिग बॉस के शो में हैं और पैसे कमाना चाहती हैं। जिसपर सलमान खान ने कहा कि इस शो में उन्हें सब कुछ मिलेगा।

कौन है मान्या सिंह ?

मान्या सिंह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उनके पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं। उन्होंने आर्थिक स्थितियों का सामना करते हुए फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता। अब मान्या बिग बॉस के घर में एंट्री कर चुकी हैं। इस शो के जरिए वह बाकि कई पूर्व प्रतियोगियों की तरह शौहरत हासिल कर पाएंगी या नहीं , यह देखना अभी बाकि है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8991 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “मिस इंडिया मान्या सिंह की बिग बॉस 16 में हुई एंट्री, आज भी पिता चलाते हैं ऑटोरिक्शा

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री