Femina Miss India 2022 : कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2022’ का ताज,रूबल शेखावत और शिनाता चौहान बनीं रनर अप

साल 2022 की मिस इंडिया कर्नाटक की सिनी शेट्टी बन गई हैं। रविवार देर रात हुई प्रतियोगिता में रूबल शेखावत और शिनाता चौहान रनर अप रही। मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ।

भारत को आखिकार मिस इंडिया 2022 मिल गई है। रविवार देर रात मौज , सिपोरा और रजनीगंधा द्वारा सह-संचालित फेमिना मिस इंडिया 2022 का आयोजन किया गया। भारतीय सुंदरी का चयन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। जिसमें कर्नाटक की सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया 2022 चुना गया। 21 वर्षीय सिनी का जन्म मुंबई में हुआ लेकिन वह मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली है। शेट्टी ने एकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हुई है। वह अब एक प्रोफेशनल कोर्स के तौर सीएफए कर रही है। सिनी शेट्टी भरतनाट्यम डांसर भी है।

राजस्थानी छोरी बनीं रनर अप

राजस्थान की रूबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया। वह एक जिज्ञासु छात्रा है। रूबल को डांसिंग ,एक्टिंग और पेंटिंग का शौक है रूबल बैडमिंटन की अच्छी खिलाडी है।

शिनाता चौहान

यूपी की शिनाता चौहान सेकंड रनर अप रही। 21 साल की शिनाता चौहान को लोगों के सामने खुद को जाहिर करना पसंद है। शिनाता चौहान को संगीत सुनना बेहद पसंद है। वह अपने फैंस के साथ बातें करना भी पसंद करती है।

मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया ने की शिरकत

फेमिना मिस इंडिया 2022 के समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया रही। नेहा धूपिया ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिआ का क्राउन पहना था। इवेंट में भी वह ताज पहने हुए नजर आई। मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया इस खूबसूरत शाम की ज्यूरी की मेंबर भी रहीं।

मिस इंडिया 2002 के शो को मनीष पॉल और राजकुमार राव ने होस्ट किया। इस इवेंट में अभिनेता डीनो मारियो और टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी हिस्सा लिया। समारोह में अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से शमा बांधा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8976 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “Femina Miss India 2022 : कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2022’ का ताज,रूबल शेखावत और शिनाता चौहान बनीं रनर अप

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री