Entertainment

कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2022’ का ताज,रूबल शेखावत और शिनाता चौहान बनीं रनर अप

Sini Shetty: साल 2022 की मिस इंडिया कर्नाटक की सिनी शेट्टी बन गई हैं। रविवार देर रात हुई प्रतियोगिता में रूबल शेखावत और शिनाता चौहान रनर अप रही। मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ।

Sini Shetty के सर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2022’ का ताज

भारत को आखिकार मिस इंडिया 2022 मिल गई है। रविवार देर रात मौज , सिपोरा और रजनीगंधा द्वारा सह-संचालित फेमिना मिस इंडिया 2022 का आयोजन किया गया। भारतीय सुंदरी का चयन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। जिसमें कर्नाटक की सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया 2022 चुना गया।

कौन है सिनी शेट्टी?

21 वर्षीय सिनी का जन्म मुंबई में हुआ लेकिन वह मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली है। शेट्टी ने एकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हुई है। वह अब एक प्रोफेशनल कोर्स के तौर सीएफए कर रही है। सिनी शेट्टी भरतनाट्यम डांसर भी है।

राजस्थानी छोरी बनीं रनर अप

राजस्थान की रूबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया। वह एक जिज्ञासु छात्रा है। रूबल को डांसिंग ,एक्टिंग और पेंटिंग का शौक है रूबल बैडमिंटन की अच्छी खिलाडी है।

कौन है शिनाता चौहान?

यूपी की शिनाता चौहान सेकंड रनर अप रही। 21 साल की शिनाता चौहान को लोगों के सामने खुद को जाहिर करना पसंद है। शिनाता चौहान को संगीत सुनना बेहद पसंद है। वह अपने फैंस के साथ बातें करना भी पसंद करती है।

मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया ने की शिरकत

फेमिना मिस इंडिया 2022 के समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया रही। नेहा धूपिया ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिआ का क्राउन पहना था। इवेंट में भी वह ताज पहने हुए नजर आई। मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया इस खूबसूरत शाम की ज्यूरी की मेंबर भी रहीं।

मिस इंडिया 2022 के शो को मनीष पॉल और राजकुमार राव ने होस्ट किया

मिस इंडिया 2022 के शो को मनीष पॉल और राजकुमार राव ने होस्ट किया। इस इवेंट में अभिनेता डीनो मारियो और टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी हिस्सा लिया। समारोह में अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से शमा बांधा।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *