Site icon www.4Pillar.news

शहनाज गिल के न्यू हेयरकट ने ढाया कहर, फैंस को बहुत पसंद आ रही है तस्वीरें

बिग बॉस 13 में अपने चुलबुलेपन की वजह से सुर्खियों में रही शहनाज गिल का नया हेयरकट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को गिल का नया अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

बिग बॉस 13 में अपने चुलबुलेपन की वजह से सुर्खियों में रही शहनाज गिल का नया हेयरकट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को गिल का नया अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

शहनाज गिल जबसे बिग बॉस 13 का हिस्सा बनी तब से उनकी फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा उनकी पापुलैरिटी भी काफी बढ़ गई है। बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। शहनाज गिल के पंजाबी स्टाइल में बोलने के अंदाज और उनके चुलबुले अंदाज को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। अब इन सबके अलावा शहनाज गिल का नया हेयरकट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में वह न्यू हेयरकट में नजर आ रही है। शहनाज गिल का नया लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। प्रशंसकों को यह फोटो काफी पसंद आ रही है और इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल का नया हेयरकट लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उनकी यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। शहनाज गिल ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,” न्यू हेयर कट ।”  इस तरह शहनाज गिल ने हर बार की तरह इस बार भी अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

अभिनेत्री जब भी कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती है तो है बहुत तेजी से वायरल हो जाते हैं। शहनाज गिल की सोशल मीडिया र फैन फॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। लोग उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद करते हैं। इससे पहले शहनाज गिल ने एक अन्य फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें है पग बांधे हुए नजर आ रही है। इस फोटो में वह पंजाबी मुंडा लग रही है।सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के इस नए अंदाज ने सबको घायल कर दिया है।

वही काम के मोर्चे की बात करें तो शहनाज गिल पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा हाल ही में शहनाज गिल और बादशाह का नया सॉन्ग फ्लाई रिलीज हुआ था। जिसको दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

Exit mobile version