Shikhar Dhawan married Sophie Shine: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचा ली है। यह धवन की दूसरी शादी है।
Shikhar Dhawan married Sophie Shine
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी एक निजी समारोह में की। जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। शिखर धवन और सोफी की शादी दिल्ली एनसीआर में हुई। शादी काफी सादे तरीके से हुई। कोई भव्य या पब्लिक इवेंट नहीं था। इससे पहले संगीत, हल्दी और चूड़ा सेरेमनी भी हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Shikhar Dhawan और Sophie Shine की शादी में शामिल हुए ये मेहमान
- इस शादी में मुख्य रूप से परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।
- शिखर धवन के पूर्व टीममेट युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। वे धवन और सोफी की शादी में शामिल हुए थे।
- यह कोई बड़ी लिस्ट वाली वेडिंग नहीं थी बल्कि बहुत ही प्राइवेट थी।
Shikhar Dhawan married: इन सेलेब्रिटीज ने दी नवदंपति को शादी की बधाई
रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली, धनवश्री वर्मा और कई बड़े सेलेब्रिटीज ने नवदंपति को शादी की बधाई दी। युजवेंद्र चहल ने धवन और सोफी की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे यार की शादी है। ” वहीँ , विराट कोहली ने बधाई देते हुए लिखा ,”मुबारकां जट्ट जी। ” अभिनेता रणवीर सिंह ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “मुबारक और गॉड ब्लेस यु। “इस तरह सेलेब्रिटीज से लेकर फैन तक शिखर धवन और सोफी शाइन को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
Shikhar Dhawan married: शिखर धवन की पहली शादी
शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से 2012 में हुई थी। लेकिन 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। धवन का एक बेटा है, जिसका नाम जोरावर है। आयशा से तलाक के बाद धवन ने अपनी लाइफ को प्राइवेट रखा और सोफी शाइन संग नई शुरुआत की है।
सोफी शाइन की पिछली लाइफ और धवन से मुलाकात
Sophie Shine आयरलैंड की रहने वाली हैं। वे एक कार्पोरेट प्रोफेशनल हैं। शिखर धवन की सोफी शाइन संग दूसरी शादी है। जबकि सोफी शाइन की यह पहली शादी है। सोफी शाइन ने धवन से पहले कोई शादी नहीं की है। शिखर धवन और सोफी शाइन की जोड़ी पहली बार 2025 में दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान स्पॉट हुई थी। मई 2025 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया। 12 जनवरी 2026 को दोनों ने अपनी सगाई की इंस्टाग्राम पर घोषणा की। 21 फरवरी 2026 को दोनों ने शादी रचा ली।





