Shikhar Dhawan Sophie Shine

Shikhar Dhawan और Sophie Shine के विवाह की तारीख हुई फाइनल, जानें शादी की डेट और वेन्यू

Shikhar Dhawan Sophie Shine wedding date: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी लॉन्गटाइम गर्ल्ड्फ्रेंड शोफी शाइन के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों के विवाह की तारीख पक्की हो गई है।

Shikhar Dhawan Sophie Shine wedding date

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन अपनी गर्लफ्रेंड शोफी शाइन संग विवाह रचाने जा रहे हैं। दोनों की शादी (Shikhar Dhawan Sophie Shine wedding) इसी महीने के तीसरे हफ्ते में होने जा रही है। वेन्यू दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में है। यह एक भव्य और निजी समारोह होगा। जिसमें क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शामिल होंगे। शिखर धवन खुद शादी की तैयारियों में काफी एक्टिव हैं और इसे अपने जीवन की एक नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

Shikhar Dhawan Sophie Shine की रिलेशनशिप की शुरुआत

पहली बार दोनों को ICC Champions Trophy 2025 के दौरान दुबई में स्पॉट किया गया। उस समय उन्हें स्टैंड्स में एक साथ देखा गया था। मई 2025 में Sophie ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। शोफी ने इंस्टाग्राम पर “मेरा प्यार ” कैप्शन के साथ फोटो शेयर की थी। दोनों को कई बार आईपीएल इवेंट्स में भी एकसाथ देखा गया। इसी दौरान शिखर ने भी एक पब्लिक इवेंट में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की थी, लेकिन उन्होंने शोफी का नाम नहीं लिया था।

कौन हैं शिखर धवन की होने वाली पत्नी शोफी शाइन ?

शोफी शाइन एक Irish नागरिक हैं। जो फिलहाल वे आबू धाबी (UAE) में रही रही हैं। जहां वे Northern Trust Corporation में सेकंड वॉइस प्रेजिडेंट के पद पर काम करती हैं। उन्होंने Marketing and Management में डिग्री (Limerick Institute of Technology, Ireland से हासिल की है। वे  शिखर धवन की डी वन स्पोर्ट्स कंपनी के फिलैंथ्रोपिक विंग की हेड भी हैं। दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। जो दोस्ती से प्यार में बदली। वे पिछले एक साल से ज्यादा समय से साथ रह रहे हैं।

शिखर धवन की शादी

Shikhar Dhawan Sophie Shine wedding: यह शिखर धवन की दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी ऑस्ट्रेलिया बेस्ड Ayesha Mukherjee से 2012 में हुई थी। जिनसे उनका 11 साल का बेटा Zoravar Dhawan है। दोनों का तलाक 2023 में हो गया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top