Shiv Thakare The 50 winner: नए टीवी रियलिटी शो द 50 का पहला सीजन 1 फ़रवरी 2026 को शुरू हुआ था। शो का ग्रैंड फ़िनाले 22 मार्च को हुआ, जिसमें शिव ठाकरे ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
शिव ठाकरे बने द 50 के विजेता
JioHotstar और कलर्स टीवी पर दिखाए गए 50 के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले 22 फरवरी 2026 को हुआ। जिसके विजता Bigg Boss Marathi 2 के विनर शिव ठाकरे बने हैं। ठाकरे को 50 लाख प्राइज मनी मिली है। शो के फॉर्मेट के अनुसार, प्राइज मनी विजेता के नंबर 1 रजिस्टर्ड फैन को मिली। शिव के फैन सीताराम प्रल्हाद अघाव को ये चेक मिला। शिव ने खुद फैन को ये चेक सौंपा।
द 50 के फाइनलिस्ट
- शिव ठाकरे : विनर
- फैसल शेख उर्फ़ मिस्टर फैजु : फर्स्ट रनर अप
- कृष्णा श्रॉफ
- इमोर्टल काका
- रजत दलाल
टॉप 4 में रजत दलाल बाहर हो गए थे।
फिनाले का टास्क पजल सॉल्विंग था। कंटेस्टेंट्स को आंखों पर पट्टी बांधकर पहेली सॉल्व करना था। शिव ठाकरे ने सिर्फ 10 मिनट में सॉल्व किया। फैजु ने पहले गलत किया, फिर 14 मिनट में टास्क पूरा किया। कृष्ण श्रॉफ ने 25 मिनट लगाए। जबकि काका फेल हो गए। शो का खास ट्विस्ट, प्रिंस नरूला का टिकट जीतना और शिव को पास करना था।
द 50 के चैलेंजस सीजन 1 में शिव ठाकरे ने एक टास्क में 6-कोर्स स्पाइसी मिल खाकर 3 लाख रुपए बचाए। दूसरे टास्क में गोल्ड स्टोन्स इकट्ठा करना, हार्नेस पर लटककर टारगेट मारना और चाबी आदि ढूंढ़ना शामिल थे।
जीत के बाद Shiv Thakare का ब्यान
शिव ठाकरे ने जीत के बाद शांति और सच्चाई पर जोर देते हुए कहा कि वे दिल से खेलने की वजह से जीते हैं। कुछ फैन फैजु को डीजर्विंग मान रहे थे लेकिन ऑफिसियल रिसल्ट शिव ठाकरे के नाम रहा।
Shiv Thakare के बारे में विस्तार से
शिव ठाकरे का पूरा नाम : शिव मनोहरराव उत्तमराव झिंगूजी गणुजी संभाजी शिव ठाकरे है। उनका जन्म 9 सितंबर 1991 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ। उन्होंने नागपुर के G H Rajsoni College Of Engineering से पढ़ाई की है। उन्होंने अपने बचपन में परिवार की आर्थिक मदद के लिए दूध के पैकेट और अख़बार बेचे। वे पिता की दूकान पर काम करते थे।
शिव ठाकरे का करियर
- 2017 : MTV Roadies 15 में छठी पोजीशन रही। फिर रोडीज राइजिंग के सेमीफाइनल में पहुंचे।
- 2019 : Bigg Boss Marathi 2 के विजेता बने।
- 2020 के Roadies Revolution के ऑडिशन राउंड्स में जज बने।
- 2021 में अपना डिओडरंट B.Real लॉन्च किया।
- 2022-23 : बिग बॉस 16 हिंदी के फर्स्ट रनर अप रहे
- 2023-24 : झलक दिखला जा सीजन 11 में छठी पोजीशन हासिल की।
- 2026 : The 50 के विजेता बने।
शिव ठाकरे की GF
बिग बॉस मराठी 2 में वीणा जगताप के साथ डेटिंग की। उनके नाम का टैटू बनाया। लेकिन 2022 में दोनों का ब्रेअकप हो गया।
शिव ठाकरे के अवार्ड्स
2019 में टाइम्स ऑफ़ इंडिया के टॉप 30 डिजायरेलब मेन ऑफ़ महाराष्ट्रा में 21वे स्थान पर रहे और मराठी टीवी में पहले स्थान पर रहे। उन्हें बिग बॉस फेमस पर्सनालिटी का आइकोनिक गोल्ड अवार्ड मिला।
शिव कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। उन्हें महाराष्ट्र का पॉपुलर स्टार माना जाता है। उनकी फैन फॉलोविंग बहुत मजबूत है। शिव को इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यही वजह है कि उनका फैन सीताराम प्रल्हाद अघाव 50 लाख का मालिक बना।





