Shivam Lohakare ने तोडा नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड

Shivam Lohakare ने हाल ही में Neeraj Chopra का घरेलू Record तोड़ दिया है। शिवम लोहकारे इंटर ने सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप का मीट तोडा है।

Shivam Lohakare ने तोडा Neeraj Chopra का घरेलू रिकॉर्ड

74वीं इंटर सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में Shivam Lohakare ने कमाल कर दिखाया है। 20 वर्षीय उभरते हुए जैवलिन थ्रोअर शिवम लोहकारे ने 84.31 मीटर का थ्रो किया। जो नीरज चोपड़ा के 2018 के 83.80 मीटर से 0.51 मीटर अधिक है। ये थ्रो शिवम का निजी सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन यह इवेंट वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा प्रमाणित नहीं है, ऐसे यह आधिकारिक विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्य नहीं है।

Shivam Lohakare की फॉर्म

शिवम लोकहरे (Shivam Lohakare) इस वर्ष शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2025 में चार बार 80 मीटर से अधिक के थ्रो किए। पिछले महीने ही उन्होंने पुणे में इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट में 80.95 मीटर का थ्रो किया था। जो उनका पिछला निजी बेस्ट था। इसके अलावा उन्होंने भुवनेश्वर में इंडियन ओपन इवेंट में 80.73 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था। ये उनका सीनियर इंटरनेशनल इवेंट था।

शिवम लोहकारे नीरज चोपड़ा को अपना आदर्श मानते हैं। वे 80 मीटर पार करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। नीरज ने 18 वर्ष की उम्र में यह कारनामा किया था। पिछले तीन साल में 8 भारतीयों सहित 16 एथलीट्स ने 80 मीटर का आंकड़ा पार किया है।

नीरज ने की शिवम की तारीफ

दो बार ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शिवम लोहकारे की इस उपलब्धि पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बधाई संदेश शेयर किया। नीरज ने शिवम की सराहना की है।

Shivam Lohakare का रिकॉर्ड

शिवम लोहकारे ने इंटर सर्विसेज मीट 2025 में 84.31 मीटर का थ्रो करके अपना ही निजी रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनका पिछले बेस्ट 80.95 मीटर था। उन्होंने भुवनेश्वर में 80.73 मीटर का थ्रो किया। इस वर्ष वे चार बार 80 पार कर चुके हैं।

नीरज चोपड़ा के रिकॉर्ड

नीरज चोपड़ा ने 2018 में 83.80 मीटर की दुरी पर भाला फ़ेंककर रिकॉर्ड बनाया था। उनका निजी सर्वश्रेष्ठ नेशनल रिकॉर्ड 90.23 मीटर है। नीरज चोपड़ा ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक्स में 87.58 मीटर की दुरी पर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने कई इवेंट्स में 89 मीटर से अधिक का थ्रो किया। नीरज ने 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top