4pillar.news

D Gukesh बनें विश्व युवा शतरंज चैंपियन, विश्वनाथ आनंद और गैरी कास्पारोव का तोडा रिकॉर्ड

दिसम्बर 13, 2024 | by pillar

D Gukesh becomes World Youth Chess Champion

D Gukesh VS Ding Liren world chess champion: 18 वर्षीय डी गुकेश ने शतरंज के खेल में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीत लिया है। गुरुवार को हुए फाइनल मैच में डी गुकेश ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

D Gukesh बने विश्व चैंपियन

डी गुकेश पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथ आनंद के बाद यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी और पहले सबसे युवा विश्व चैंपियन बन गए हैं। डी गुकेश से पहले सबसे कम उम्र में रूस के गैरी कास्परोव ने 1985 में 22 वर्ष की उम्र में सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने का कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने अनातोली कार्पोव को फाइनल में हराया था।

D Gukesh ने Ding Liren शतरंज के फाइनल में हराया

गुकेश डी ने चीन के डिंग लिरेन को 14 बाजी में मात देकर विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय युवा खिलाड़ी ने सिंगापूर में पूर्व विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को शतरंज की 14 चाल में हराकर 138 वर्ष के इतिहास में सबसे युवा चैंपियन बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। बुधवार के दिन गुकेश और लिरेन के बीच शतरंज का खेल शुरू हुआ था। 13 बाजी तक दोनों का स्कोर 6.5-6.5 था। खेल के अगले दिन गुरुवार को D Gukesh ने Ding Liren को 7.5-6.5 के अंतर से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीता।

D Gukesh को मिला इतना ईनाम

शतरंज का वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद गुकेश डी को 1300000 usd इनाम में मिले। जिसको अगर भारतीय मुद्रा में आंके तो यह रकम 11 करोड़ रुपए के लगभग है। हालांकि यह इनामी राशि आईपीएल की नीलामी में बिकने वाले क्रिकेटर्स के मुकाबले बहुत कम है। लेकिन शतरंज के इतिहास में ये रकम बहुत ज्यादा है। क्योंकि इससे पहले किसी भी भारतीय शतरंज खिलाड़ी को विश्व चैंपियन बनने पर इतनी बड़ी रकम नहीं मिली।

D Gukesh की नेटवर्थ

मध्यम वर्ग परिवार में जन्मे गुकेश डी की विश्व चैंपियन बनने से पहले टोटल नेटवर्थ 8.5 करोड़ रुपए थी। शतरंज का वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ के करीब हो गई है। गुकेश की कमाई का जरिया शतरंज टूर्नामेंट में प्राइज मनी जीतना और कई कंपनियों के लिए विज्ञापन करना है। वे विज्ञापन के जरिए भी अच्छी कमाई कर लेते हैं।

D Gukesh की मुख्य उपलब्धियां

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डी ने 7 वर्ष की उम्र में ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। शुरू में गुकेश के कोच भास्कर रहे। बाद में उन्होंने वर्ल्ड ग्रैंड मास्टर विश्वनाथ आनंद से कोचिंग ली।

  • 2017 में गुकेश डी ने इंटरनेशनल मास्टर टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर युवा चेस ग्रैंड मास्टर का खिताब जीता।
  • 2018 में वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप जीती।
  • 2021 में जूलियस बेयर चैलेंजर्स शतरंज टूर जीता।
  • 2022 में एमचेस रैपिड टूर्नामेंट जीती।
  • 2022 में चैस ओलंपियाड का खिताब जीता।
  • 2023 में फिडे सर्किट में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • 2024 में विश्व शतरंज चैंपियन बनकर (सबसे युवा खिलाड़ी ) खिताब जीता। ( पेरिस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट विनर )

डी गुकेश का जन्म और माता पिता

D Gukesh becomes World Youth Chess Champion
फोटोः D Gukesh

वर्तमान विश्व चेस चैंपियन गुकेश डी का जन्म 29 मई 2006 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ। शतरंज चैंपियन का पूरा नाम डोमराज गुकेश है। उनके पिता रजनीकांत पेशे से डॉक्टर हैं और माता पद्मा माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने चेन्नई के वेलम्मल मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल ने पढ़ाई की है।

D Gukesh ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनें

चीन के डिंग लिरेन को हराने के बाद डी गुकेश ने वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतकर पुरे देश का नाम रोशन किया है। पूर्व ग्रैंड मास्टर विश्वनाथ आनंद के बाद डी गुकेश दूसरे भारतीय विश्व चैंपियन बन गए हैं। इतना ही नहीं,  उन्होंने इस खिताब को सबसे कम उम्र में जीता है। उनसे पहले सबसे कम उम्र विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने का खिताब रूस के ग्रैंड मास्टर गैरी कास्पारोव के नाम था। गैरी ये खिताब 1985 में 22 वर्ष की उम्र में जीता था। उस समय गैरी कास्पारोव ने अनातोली कार्पोव को हराकर खिताब जीता था।

RELATED POSTS

View all

view all