
Shivangi Jannat: जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक्ट्रेस खूब डांस करती नजर आ रही है।
Shivangi Jannat KKK के सेट पर जमकर डांस करती नजर आई
टीवी के लोकप्रिय और स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी 12’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस शो की शूटिंग इस बार दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। शो में इस बार कंई चहीते सितारे जैसे शिवांगी जोशी, रुबीना दिलाइक, कनिका मान, जन्नत जुबैर, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट आदि नजर आने वाले है।
ये सभी कंटेस्टेंट्स केपटाउन में शूटिंग तो कर ही रहे है लेकिन थोड़ा समय मिलने पर एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते भी नजर आते है।
डांस करती नजर आई शिवांगी और जन्नत
शो की कंटेस्टेंट्स शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर रहमानी अब अच्छी दोस्त बन गई है। दोनों अक्सर साथ में खूब मस्ती करते नजर आती है। हाल ही में जन्नत ने शिवांगी के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में दोनों एक्ट्रेसस खूब डांस करती नजर आ रही है। अपनी फेवरेट एक्ट्रेसस को एक साथ डांस करता देख फैंस की ख़ुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है।
बात करें दोनों के लुक कि तो इस दौरान शिवांगी येलो टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही है वहीं जन्नत पिंक कलर के ट्रैक सूट के साथ ब्लू कलर का जैकेट पहने हुए है।
शिवांगी जोशी ने शेयर किया ये वीडियो
शिवांगी जोशी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जन्नत के साथ एक रील वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भी दोनों एक्ट्रेस साथ में खूब मस्ती करती नजर आ रही है।
- Kushal Tandon के बर्थडे पर शिवांगी जोशी ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
- शिवांगी जोशी संग इश्क फरमाते नजर आएँगे हर्षद चोपड़ा, रिलीज हुआ शो ‘बड़े अच्छे लगते है’ का प्रोमो