Site icon www.4Pillar.news

Tokyo Paralympics: शूटर अवनि लेखारा ने गोल्ड पर लगाया निशाना,स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी

टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय महिला निशानेबाज अवनि लेखारा ने चीन की शूटर झांग को मात देते हुए सीधा गोल्ड पर निशाना लगाया है। इसी के साथ अवनि पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई है। 

टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय महिला निशानेबाज अवनि लेखारा ने चीन की शूटर झांग को मात देते हुए सीधा गोल्ड पर निशाना लगाया है। इसी के साथ अवनि पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई है।

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रही पैरालिंपिक स्पर्धाओं में भारत को गोल्डन अकाउंट खुल चूका है। यह कारनामा भारतीय महिला शूटर अवनि लेखारा ने किया है। उन्होंने चीन की झांग को कड़ी शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। अवनि ने फाइनल मुकाबले में 249.6 अंक हासिल किए हैं। वहीँ, चीन की झांग 248.9 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। झांग को सिल्वर मेडल मिला।

अवनि लेखारा जब 11 वर्ष की थी तब एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस एक्सीडेंट में उनकी रीड की हड्डी को चोट आई थी। जिसके चलते उनको लकवा मार गया। राजस्थान के जयपुर की रहने वाली अवनि की वर्ल्ड रैंकिंग महिला वर्ग की 10 मीटर एयरस्टैंडिंग निशानेबाजी में पांचवी है।

पारा स्पोर्ट में हाथ आजमाने से पहले अवनि का हौसला उनके पिता ने बढ़ाया। उन्होंने निशानेबाजी और तीरअंदाजी दोनों में हाथ आजमाया। आखिर में उनहोंने शूटिंग को ही अपना करियर बना लिया।

अवनि लेखारा के गोल्ड मेडल जीतने पर पुरे देश का सीना गर्व से ऊंचा हो गया है। अवनि को पूरा देश बधाइयां दे रहा है।उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीटर के जरिए अवनि को बधाई दी। सीएम पटनायक ने लिखा ,” अवनि लेखारा को टोक्यो पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। आपने अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से 1.3 बिलियन भारतीयों का दिल जीता है। आप को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। #चीयर4इंडिया।

Exit mobile version