Shraddha Kapoor ऑन स्क्रीन नागिन का किरदार निभाएंगी. बागी 3 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अब इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर ने खुद इस बात की जानकारी एक ट्वीट कर दी है।
Shraddha Kapoor नागिन का किरदार निभाएंगी
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। इससे पहले श्रद्धा कपूर साउथ के सुपर स्टार प्रभास के साथ साहो फिल्म में अपना शानदार अभिनय दिखा चुकी हैं। साहो फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। श्रद्धा कपूर डांस और एंटरटेनमेंट मूवी ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ में भी अपने डांस और अभिनय का जलवा दिखा चुकी है।
Shraddha Kapoor ने दी ये जानकारी
It’s an absolute delight for me to play a Naagin on screen. I have grown up watching, admiring and idolising Sridevi ma'am's Nagina and Nigahen and have always wanted to play a similar role rooted in Indian traditional folklore.✨💜@Nikhil_Dwivedi @FuriaVishal @saffronbrdmedia
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) October 28, 2020
श्रद्धा कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। श्रद्धा ने लिखा ,” ऑन स्क्रीन नागिन का किरदार निभाना मेरे लिए एक परम ख़ुशी है। मैं श्रीदेवी मैम की ‘नगीना’ और ‘निगाहें’ फ़िल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं। मैं भी उनकी तरह ऐसा ही किरदार निभाना चाहती हूं और भारतीय पारंपरिक लोकगीतों में उनके (श्रीदेवी) जैसी भूमिका निभाना चाहती हूं। ” तो, अब श्रद्धा कपूर नागिन के रूप में नजर आने वाली हैं। हालांकि फिल्म का टाइटल क्या है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Here's my pro editing skill😂#ShraddhaKapoor #Naagin pic.twitter.com/AkNJFo2gng
— Ayush Vaishnav (@AyushVaishnavAV) October 28, 2020
श्रद्धा कपूर की घोषणा के बाद ट्विटर पर उनके तरह-तरह के मेमे साझा कर,उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
- ये भी पढ़ें :IPS Nupur Prasad राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, सुशांत सिंह राजपूत केस की कर चुकी हैं अगुवाई
- रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पोर्ट्रेट बनाकर रतन टाटा को पहली पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
- शादी का इस्तेमाल महिलाओं को गुलाम बनाने के लिए किया गया: जस्टिस सूर्य कांत
- Ayodhya Mahayagya: अयोध्या महायज्ञ में 1251 हवन कुंडों में लगी भीषण आग
- Solar Eclipse Time: जानिए आज लगने वाले सूर्यग्रहण का समय और ख़ास बातें

