
Shraddha look : ऐश्वर्य राय बच्चन , माधुरी दीक्षित, काजोल, आलिया भट्ट,कटरीना कैफ और जरीन खान से लेकर शाहरुख खान तक के हमशक्ल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब श्रद्धा कपूर की हमशक्ल की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
Shraddha look: श्रद्धा कपूर की हमशक्ल का एक वीडियो
Shraddha look: कहा जाता है कि इस दुनिया में एक व्यक्ति के सात हमशक्ल होते हैं। हालांकि, फोरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति का चेहरा दूसरे व्यक्ति के साथ मिल सकता है लेकिन दोनों की आंखों की पुतलियां और फिंगरप्रिंट नहीं एक समान नहीं हो सकते हैं। अब ‘तू झूठी मैं मक्कार’ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की हमशक्ल का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें स्ट्रीट डांसर 3 डी अभिनेत्री की हमशक्ल इंडियन प्रीमियर लीग मैच देखती हुई नजर आ रही है। जिसको देखकर खुद श्रद्धा कपूर भी हैरान रह गई और अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस बारे में प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, आईपीएल मैच के दौरान वहां मौजूद कैमरामैन ने एक लड़की का वीडियो कैप्चर किया है। इस लड़की का नाम प्रगति नागपाल बताया जा रहा है और ये एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर है। इस लड़की की शक्ल हूबहू श्रद्धा कपूर से मिलती जुलती है। जिसको देखकर खुद ‘आशिकी 2’ एक्ट्रेस भी हैरान रह गई हैं।
श्रद्धा कपूर ने स्क्रीनशॉट शेयर किया
श्रद्धा कपूर ने लड़की के वीडियो का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रगति नागपाल की फोटो के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा,” अरे मैं ही तो हूं। इसके बाद अभिनेत्री ने हंसी वाली इमोजी भी लगाई है। श्रद्धा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ का टाइटल ट्रैक भी लगाया।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की रिएक्शन पर प्रगति नागपाल काफी खुश हुई। लड़की अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें और श्रद्धा कपूर को एक साथ मैच देखना चाहिए।