पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला ( Sidhu MooseWala ) की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ ( Goldy Brar ) को California में गिरफ्तार कर लिया गया है। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीब है और 16 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है।g
सिद्धू मुसेवाला मर्डर मामले में ख़ुफ़िया एजेंसियों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मुसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। हालांकि, कैलिफोर्निया प्रशासन की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है।
29 मई 2022 को सिद्धू मुसेवाला की उस समय कुछ शूटरों ने उस समय हत्या कर दी थी , जब वह अपने दोस्तों के साथ कार में स्वर होकर अपने घर कहीं बाहर जा रहा था। उसे दिनदहाड़े गोलियों से भुना गया था। जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मुसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया था। बराड़, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। गोल्डी और बिश्नोई ने साथ मिलकर मुसेवाला की हत्या की प्लानिंग की थी। जिसके बाद अपने शूटरों के जरिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पंजाबी सिंगर की हत्या के मामले में 34 लोगों को आरोपी बनाया था।
गोल्डी बराड़ जिसका असली नाम सतिंदरजीत सिंह है को पकड़ने के लिए सिद्धू मुसेवाला के पिता ने 2 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि गोल्डी बराड़ को पकड़वाने वाले को वह दो करोड़ रुपए देंगे , इस इनाम की राशि जुटाने के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेचने की बात कही थी। अब गोल्डी बराड़ भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों की गिरफ्त में है।
ये भी पढ़ें ,सिद्दू मूसे वाला की हत्या का असली मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है: दिल्ली पुलिस
बता दें , पंजाब के फरीदकोट जिला अदालत ने पिछले साल गोल्डी बराड़ के खिलाफ कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिसके बाद वह कनाडा भाग गया था। खुफिया एजेंसियों ने बराड़ के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More