Sikandar Trailer: ईद पर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार सलमान खान, रिलीज हुआ फिल्म ‘सिकंदर’ का धांसू ट्रेलर
Sikandar Trailer: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंजतार कर रहे है। फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने को है। वहीं इसी बीच आज सिकंदर का ट्रेलर (Sikandar Trailer) जारी कर दिया गया है, जिसमें सलमान एकदम कड़क अंदाज में नजर आ रह है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना को भी अपनी अदाओं से फैंस का खूब दिल जीतते देखा जा सकता है।
सलमान खान- रश्मिका की फिल्म Sikandar का Trailer रिलीज
सिकंदर के ट्रेलर की शुरुवात सलमान खान से होती है, जो लोगों के साथ मारपीट करते नजर आ रह है। वहीं इसके बाद रश्मिका मंदाना को दिखाया गया है, जो उनकी प्रेमिका का किरदार निभाते नजर आ रही है। ओवर ऑल बात की जाए तो सिकंदर का ये ट्रेलर फुल एक्शन और रोमांस से भरपूर नजर आ रहा है। इसके अलावा सलमान और रश्मिका का डांस भी देखने लायक है।
बता दे कि इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा सत्या राज, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और अंजनी धवन सहित कंई कलाकार नजर आएँगे।
कब रिलीज होगी सिकंदर ?
बता दे की इस सिकंदर का निर्देशन एआर मुर्गदास ने किया है। वहीं साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म ईद के मौके पर यानि 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सलमान खान ने की रश्मिका की तारीफ
वहीं ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान सलमान खान ने रश्मिका मंदाना की काफी तारीफ कि। सलमान ने कहा, “ये काफी मेहनती लड़की है। इन्होने अपना बेस्ट दिया है। ये तब पुष्पा 2 की शूटिंग कर रही थी। ये वहां सुबह 7 बजे जाती थी और रात को 9 बजे हमारे साथ शूट करती थी। फिर अगले दिन फिर से पुष्पा 2 की शूटिंग के लिए जाती थी। इनकी तबियत भी ठीक नहीं थी। टांग में फ्रेक्चर होने के बावजूद भी इन्होने एक दिन तक का शूट केंसिल नहीं किया। इन्होने मुझे मेरे यंगर डेज की याद दिला दी।”