Site icon www.4Pillar.news

सिंगर जुबिन नौटियाल हादसे में गंभीर रूप से घायल, सिर, कोहनी और पसलियों में आई चोट, अस्पताल में भर्ती 

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार सुबह एक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में सिंगर की कोहनी टूट गई और उनके सिर और पसलियों में चोट आई है। इसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार सुबह एक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में सिंगर की कोहनी टूट गई और उनके सिर और पसलियों में चोट आई है। इसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जुबिन नौटियाल गुरुवार सुबह एक इमारत की सीढ़ियों से गिर गए जिसके चलते उनके सिर और पसलियों में चोट आई है और उनकी कोहनी टूट गई है। इस दुखद खबर के सामने आते ही जुबिन के फैंस काफी परेशान हो गए है और जल्दी से उनके ठीक होने की कामना कर रहे है।

कोहनी का होगा ऑप्रेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में जुबिन नौटियाल की कोहनी टूट गई है, जिसकी वजह से उनके दाएं हाथ का ऑप्रेशन होगा। फ़िलहाल डॉक्टर्स ने उन्हें दाएं हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

 

बता दे कि जुबिन नौटियाल ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। आज वे अपनी मधुर आवाज से अपने फैंस के दिलों पर राज करते है। जुबिन ने अपने करियर में कंई हिट गाने जैसे रातां लंबियाँ, लुट गए हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा, हमनवा मेरे आदि दिए है। बीते दिन जुबिन का नया गाना ‘यूं तेरे हुए हम’ रिलीज हुआ है।

Exit mobile version