सिद्धू मूसेवाला का नया पंजाबी गाना Mera Na हुआ रिलीज, एक घंटे में मिले 2 मिलियन से भी अधिक व्यूज 

Singer Sidhu Moose Wala new Punjabi song Mera Na : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ रिलीज हो गया है। मूसेवाला के नए पंजाबी गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। सिंगर का यह गाना 2 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चूका है।

सिद्धू मुसेवाला भले ही आज इस दुनिया में ना हों लेकिन उनके करोड़ों फैन की दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। आज दिवंगत सिंगर का नया गाना ‘मेरा ना’रिलीज हुआ हुआ है। गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। सिद्धू मूसेवाला के इस नए गाने को फैन का खूब प्यार मिल रहा है। लोग उनके इस गाने को देखकर सिद्धू मूसेवाला को याद कर रहे हैं।

बता दें, पिछले साल सिद्धू मूसेवाला को गोली मार दी थी, जिससे उनका देहांत हो गया था। चहेते गायक के निधन ने उनके फैन को झकझोर कर रख दिया। वहीँ उनके पिता बालकोर सिंह ने कहा कि वह मूसेवाला के गानों को अलगे 6-7 साल तक रिलीज करते रहेंगे।

Mera Na Song

सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद यह उनका तीसरा गाना रिलीज हुआ है। गायक के लेटेस्ट गाने को काफी पसंद किया ज्जा रहा है। बता दें, सिद्धू मूसेवाला के फैन भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। लोग उनके गानों को बहुत पसंद करते हैं। यह सिलसिला उनके निधन के बाद भी जारी है। मूसेवाला के नए गाने पारर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। रिलीज होते ही इस गाने को अब तक 2 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में आवाज सिद्धू मूसेवाला की है संगीत स्टील बंगेज़ ने दिया है। गाने का लिरिक्स ब्रना बॉय का है।

भावुक हुए फैन

मेरा ना गाने को सुनने के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैन काफी भावुक नजर आ रहे हैं। फैन यूट्यूब वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपने चहेते सिंगर के बारे में लिख कर उन्हें याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,” लीजेंड कभी मरते नहीं। आपकी बहुत याद आ रही है। ” दूसरे ने लिखा ,” आप हमेशा हमारे दिलों में रहोगे। ” एक अन्य ने लिखा ,” लव यु जट्टा। ” इस तरह हजारों लोग सिद्धू मूसेवाला के गाने पर कमेंट कर चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8986 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “सिद्धू मूसेवाला का नया पंजाबी गाना Mera Na हुआ रिलीज, एक घंटे में मिले 2 मिलियन से भी अधिक व्यूज 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री