4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Crime

सपना चौधरी पर भाभी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, उनके भाई पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप

Sapna Choudhary dowry:हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर क़ानूनी पचड़े में फंस गई है। सपना चौधरी पर देहज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है।

Sapna Choudhary dowry के में फंसी

सपना चौधरी की मां नीलम और भाई कर्ण के खिलाफ हरियाणा के पलवल महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है।

बिग बॉस फेम सपना चौधरी एक बार फिर मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है। उस के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है। सपना चौधरी की मां नीलम और भाई कर्ण के खिलाफ पलवल महिला थाने में दहेज मांगने का केस दर्ज हुआ है। सपना के परिवार पर दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगने के आरोप लगा है। उनके भाई पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। यह मामला पलवल थाने में हुआ है।

भाभी ने लगाए ये आरोप

सपना चौधरी और उनके परिवार के खिलाफ एक हफ्ता पहले केस दर्ज हुआ था लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सपना चौधरी की भाभी पलवल की रहने वाली है। साल 2018 में उसकी शादी सपना के भाई कर्ण के साथ हुई थी। सपना की भाभी का आरोप है कि शादी के बाद उससे दहेज की मांग की जाने लगी। ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। सपना की भाभी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज में क्रेटा गाडी मांगने का आरोप लगाया है।

सपना चौधरी के भाभी ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि साल 2020 में उनके पति ने शराब के नशे में उनसे मारपीट की और अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। उसने अपने पति कर्ण , सपना चौधरी और सास नीलम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसीकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

जब गिरफ्तार हुई थी सपना

डांसर सपना चौधरी को हाल ही में कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था। दरअसल, 13 अक्टूबर 2018 को सपना चौधरी और अन्य कलाकारों का लखनऊ में प्रोग्राम था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोगों ने टिकट खरीदे थे। लेकिन सपना चौधरी प्रोग्राम में नहीं पहुंची थी। जिसके बाद आयोजकों ने सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।  Published on: Feb 4, 2023 at 08:33

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *