Ruby Roman Grapes है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर

ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, जानें एक किलो की कीमत

Ruby Roman Grapes: दुनिया में एक से एक महंगा और सस्ता फल है पाया जाता है। फलों की गुणवत्ता और डिमांड के हिसाब से उनकी कीमतें तय की जाती है। लेकिन रूबी रोमन नाम के अंगूर की कीमत इतनी है कि आप इतने पैसे से एक आलीशान घर खरीद सकते हैं।

Ruby Roman Grapes है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर

हिंदी में एक कहावत है ‘ अंगूर खट्टे हैं।’ जिसका मतलब अपनी गलती को छुपाना और काम न करने के बहाने बनाना होता है। लेकिन हम यहां बात ‘अंगूर’ की ही कर रहे है, जिसकी कीमत जानने के बाद आप भी खरीदने से पहले इसी कहावत को दोहरा सकते हैं। क्योंकि इस अंगूर को खरीदना आम लोगों के बस की बात नहीं है।

रूबी रोमन दुनिया का सबसे महंगा अंगूर माना जाता है। बिज़नेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, रूबी रोमन अंगूर जापान के इशिकावा में उगाया जाता है। अंगूर की इस किस्म को उगाने की कहानी भी काफी रोचक बताई जाती है।

दरअसल, 1995 में जापान के इशिकावा के किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से अनुरोध किया था कि वे लाल रंग के अंगूर को उगाना चाहते हैं। इसके बाद इस प्रजाति के अंगूर की लगभग 400 बेलें लगाई गई। जिनमें से अगले दो साल बाद चार ही बेलों  फल आए। 14 साल तक इस अंगूर की प्रजाति प् शोध चलता रहा। वैज्ञानिकों ने इन अंगूरों के साइज और रंग में परिवर्तन किया। तब से इसे रूबी (हीरा ) रोमन कहा जाने लगा।

जापान में पाया जाता है ये अंगूर

इशिकावा के किसानों ने ही अंगूर की इस प्रजाति का नाम रूबी रोमन रखा। इसे जापान के इशिकावा का खजाना भी कहा जाता है।

दुनिया का सबसे महंगा अंगूर रूबी रोमन

सबसे पहले 2008 में रूबी रोमन अंगूर जापान के बाजार में आया। तब एक गुच्छे की कीमत 73 हजार रखी गई , जिसका वजन 700 ग्राम होता है। इसके आठ साल बाद यानी 2016 में रूबी रोमन अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 8 लाख रुपए तक पहुँच गई। इसके बाद अंगूर की कीमत को लेकर पुरे जापान में सनसनी फ़ैल गई। वहां हर कोई इस प्रजाति को देखना चाह रहा था। क्योंकि एक अंगूर के दाने की कीमत 23 हजार से भी ज्यादा थी।

क्यों है इतना महंगा ?

रूबी रोमन अंगूर की गुणवत्ता मापने के लिए कई मापदंड तय किए गए। जिनमें एक अंगूर कम से कम 20 ग्राम का होना चाहिए। अंगूर में शर्करा 18 फीसदी होनी चाहिए। बिज़नेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, एक किलोग्राम रूबी रोमन अंगूर की कीमत 12000 डॉलर है। इस कीमत को भारतीय मुद्रा में देखें तो लगभग 960000 रुपए है।

Comments are closed.

Scroll to Top