Smriti Mandhana ने 2026 एशियाई खेलों में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 11,000 रन बनाकर इतिहास रच दिया। स्मृति ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
Smriti Mandhana ने एशियन गेम्स के फाइनल में 11,000 रन पुरे किए
जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला चल रहा है। इस ऐतिहासिक मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे कर लिए और महिला क्रिकेट इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं।
Smriti Mandhana के अंतराष्ट्रीय रन
फाइनल मैच शुरू होने से पहले स्मृति मंधाना के नाम 10,987 रन थे। उन्हें 11,000 का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 13 रन की जरूरत थी। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मंधाना ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पहली ओवर में सुगंदिका कुमारी के खिलाफ दो चौके जड़े। तीसरे ओवर में उन्हीं गेंदबाज पर दो छक्के लगाकर उन्होंने 10 गेंदों में ही 11,000 रन का लक्ष्य पार कर लिया। यह पल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया।
Smriti Mandhana का श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन
स्मृति मंधाना ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 45 गेंदों में 79 रन बनाए। इसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल थे। उन्होंने 31 गेंदों में अर्धशतक भी पूरा किया, जो उनके करियर का 37वां टी20आई फिफ्टी था। शेफाली वर्मा के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 99 रनों की मजबूत साझेदारी की। शेफाली 48 रन बनाकर आउट हुईं। टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन जोड़े। ऋचा घोष ने अंत में तेज पारी खेली और 18 गेंदों में 38 रन बनाए। भारत ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट
यह मैच एशिया कप फाइनल का रीमैच भी है, जहां भारत ने हाल ही में श्रीलंका को हराया था। एशियन गेम्स में भी भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया था। जिसमें शेफाली वर्मा ने अपना पहला टी20 सेंचुरी बनाया था और स्मृति मंधाना टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई थीं।
स्मृति मंधाना ने मिताली राज का रिकॉर्ड तोडा
स्मृति मंधाना पहले ही एशिया कप में मिताली राज के रिकॉर्ड को तोड़कर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन चुकी हैं। अब 11,000 रन के साथ उन्होंने एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। तीनों फॉर्मेट में उनके रन टेस्ट में 788, वनडे में 5,411 और टी20आई में करीब 4,800 के आसपास पहुंच चुके हैं।
भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मैच की मुख्य बातें
- स्मृति मंधाना ने 10 गेंदों में 11,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए।
- मंधाना 79 रन बनाकर आउट, शेफाली 48, ऋचा घोष 38
- भारत का स्कोर 199/3
- ओपनिंग पार्टनरशिप 99 रन।
- मैच जापान के निशिन में खेला जा रहा है
यह उपलब्धि महिला क्रिकेट के लिए गर्व का पल है। स्मृति मंधाना की लगातार अच्छी फॉर्म और टीम की मजबूती से भारत गोल्ड मेडल की मजबूत दावेदार बनी हुई है। पूरा देश इस मैच और मंधाना के इतिहास को करीब से देख रहा है।
- ये भी पढ़ें : स्मृति मंधाना बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल संग रचाएंगी शादी, हो गया कन्फर्म
- इंदौर में 2 ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़,आरोपी अकील खान गिरफ्तार
- Shivang Kumar Biography: शिवांग कुमार का जन्म, परिवार और करियर समेत परिचय
- BCB को ICC ने झटका दिया, आईसीसी ने बांग्लादेश को कहा; भारत्त आकर मैच खेलने होंगे, वर्ना …

