साल 2022 में इस दिन लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण,जानिए अगले साल लगने वाले ग्रहणों की तारीखों और समय के बारे में

नया साल लगने में कुछ ही दिन बाकी हैं। साल 2021 खत्म होने वाला है और 2022 शुरू होने वाला है। ऐसे में वर्ष 2022 में लगने वाले चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बारे में भी चर्चा शुरू हो गई है। लोग यह जानने के लिए काफी उत्सुक  हैं कि अगले साल यानि 2022 में कितने ग्रहण लगेंगे और उनका समय और तारीखें क्या हैं ? चलिए हम आपको आगे बताते हैं कि सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगने वाले हैं और कहां-कहां दिखाई देंगे।

हैप्पी न्यू ईयर कहने के लिए अब कुछ ही दिन बाकि हैं। ऐसे में नए साल के इंतजार के साथ लोग यह भी जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि साल 2022 में कितने ग्रहण और कब-कब लगेंगे। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। वहीँ,हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहण एक अलग महत्व रखता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार चन्द्रमा या सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की पूजा अर्चना नहीं की जाती है और न ही किसी शुभ कार्य का प्रारंभ किया जाता है। आइए जानते हैं वर्ष 2022 में लगने वाले चन्द्रमा और सूर्य ग्रहणों के बारे में।

वर्ष 2022 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे

30 अप्रैल को साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 15-16 मई को पहला चांद ग्रहण लगेगा। 25 अक्टूबर 2022 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। वर्ष 2022 का दूसरा व अंतिम चंद्र ग्रहण 7-8 नवंबर को होगा। इस तरह अगले साल कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं।

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण की तारीख 30 अप्रैल 2022,दिन शनिवार है। यह दोपहर 12:15 बजे से लेकर 04:07 बजे तक लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में इसका प्रभाव न के बराबर रहेगा। साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण पश्चिम अमेरिका, अंटार्टिका और पेसिफिक अटलांटिक में दिखाई देगा।

दूसरा सूर्य ग्रहण

25 अक्टूबर 2022 को शनिवार के दिन दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। जिसका समय शाम 04:29 से लेकर 05:42 बजे तक होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण अटलांटिका , अफ्रीका , यूरोप और दक्षिण/पश्चिम एशिया में दिखाई देगा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई