
Actress Sonakshi Sinha ने हाल ही में दहाड़ फिल्म के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया है। इस सीरीज को लोगों ने बहुत पसंद किया। सोना आज अपना 36 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है।
Actress Sonakshi Sinha नहीं बनना चाहती थीं अभिनेत्री
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान (Salman Khan) की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेत्री की पहली फिल्म हिट रही थी और उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड ( Filmfare Award for Best Female Debut ) मिला था।
70-80 दशक के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी होने के बावजूद भी सोनाक्षी सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखना चाहती थीं। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं।
डेब्यू फिल्म
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा नहीं बल्कि सलमान खान लेकर आए थे। सलमान ने ही सोनाक्षी सिन्हा को अभिनेत्री बनने का सुझाव दिया था। सलमान खान ने ही सोनाक्षी सिन्हा के अंदर छिपे हुए कलाकार को पहचाना और अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया। फिल्मों से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलोग्राम था। खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान की मदद से उन्होंने 30 किलो वजन कम किया था।
फिल्म दहाड़ के रिलीज के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह हर साल अपने बर्थडे पर कहीं घूमने जाती है। जन्मदिन के दिन वह अपने करीबी दोस्तों के संग समय बिताती है। इस बार सोनाक्षी सिन्हा का बर्थडे प्लान थोड़ा अलग है। अभिनेत्री ने बताया कि इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है , इसी वजह से इस बार एक्ट्रेस अपने जन्मदिन पर कहीं घूमने नही जाएगी।
सोनाक्षी सिन्हा का बायो
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना में हुआ था। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा हैं और माता का नाम पूनम सिन्हा है। सोनाक्षी के दो भाई हैं। जिनका नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं।