Site icon www.4Pillar.news

सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर के बर्थडे पर शेयर की बचपन की तस्वीरें, लिखा दिल छू लेने वाला नोट 

सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर के बर्थडे पर शेयर की बचपन की तस्वीरें, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सोनम कपूर ने अपनी छोटी बहन रिया कपूर के बर्थडे पर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने अपनी बहन के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। रिया के बर्थडे पर उनके फ्रेंड्स और चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं रिया की बड़ी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक भी एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए उन्हें बधाई दी है। सोनम ने अपनी बहन के बर्थडे पर अपने बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में दोनों बहनें काफी क्यूट लग रही है।

सोनम ने शेयर की बचपन की तस्वीरें

सोनम कपूर ने रिया के बर्थडे पर अपने बचपन की कंई तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में सोनम और रिया के अलावा उनके पिता अनिल कपूर भी नजर आ रहे है। पहली तस्वीर में छोटी सी रिया बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में रिया और सोनम अपने पिता के साथ खेलते हुए नजर आ रही है। जबकि कंई अन्य तस्वीरें अभी की है। इन तस्वीरों में भी दोनों बहनों की क्यूट सी बॉन्डिंग देखी जा सकती है।

बहन के लिए लिखा प्यारा नोट

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने अपनी बहन रिया के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। सोनम ने लिखा, “इस दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की बधाई। मेरी सबसे अच्छी दोस्त और सोलमेट। हर एक चीज में भागीदार और दुनिया की सबसे अच्छी बहन की जोड़ी। आई लव यू मेरी खूबसूरत और समझदार बहन। मुझे उन दिनों की बहुत याद आती है जब हम रूममेट हुआ करते थे और एक ही घर में रहते थे। मैं तुम्हारे घर आने का इंतजार नहीं कर सकती।”

सोनम और रिया के बचपन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही  है। फैंस कमेंट कर इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।

Exit mobile version