Site icon www.4Pillar.news

Sonam Kapoor: 6 महीने का हुआ सोनम कपूर का बेटा वायु कपूर, एक्ट्रेस ने क्यूट वीडियो शेयर करते हुए बेटे पर लुटाया प्यार 

Sonam Kapoor: 6 महीने का हुआ सोनम कपूर का बेटा वायु कपूर, एक्ट्रेस ने क्यूट वीडियो शेयर करते हुए बेटे पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का बेटा वायु कपूर 6 महीने का हो गया है। सोनम ने इस खास मौके पर अपने बेटे का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों मदरहुड एन्जॉय का रही है। सोनम ने 20 अगस्त 2022 को बेटे वायु को जन्म दिया था। ऐसे में आज 20 फरवरी को सोनम का बेटा 6 महीने का हो गया है। इस खास मौके पर सोनम ने अपने बेटे वायु की एक अनदेखी तस्वीर और वीडियो साझा किया है। वीडियो में वायु क्यूट शरारते करते हुए नजर आ रहा है।

सोनम ने शेयर किया बेटे का क्यूट वीडियो

सोनम कपूर ने बेटे वायु के छह महीने पुरे होने पर एक अनदेखी तस्वीर और वीडियो साझा किया है। तस्वीर में सोनम येलो कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही है और उन्होंने वायु को अपनी गोद में उठाया हुआ है। हर बार की तरह इस फोटो में भी वायु का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

वहीं वीडियो में सोनम के बेटे वायु को जमीन पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान नन्हा वायु वाइट कलर के कुर्ते पायजामे पहने ढेर सारे खिलौने से खेलते हुए नजर आ रहा है।

सोनम ने बेटे पर लुटाया प्यार

इस फोटो और वीडियो को साझा करते हुए सोनम ने अपने बेटे वायु पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरे वायु के 6 महीने। दुनिया की सबसे बेस्ट जॉब… मेरी सबसे बड़ी दुआ… मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ मेरे बेटे। तुम्हारे पापा और मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं मांग सकते थे।’

सेलेब्स ने वायु पर लुटाया प्यार

सोनम कपूर का ये पोस्ट सामने आते ही फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी वायु पर खूब प्यार बरसा रहे है। बिपाशा बासु ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘Awww गॉड ब्लेस क्यूटी।’ वायु के पापा आनंद आहूजा ने लिखा, ‘पायजामा पार्टी।’ इसके अलावा भी रिया कपूर, काजल अग्रवाल, सोनी राजदान, ज़ोया अख्तर और संजय कपूर सहित ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर वायु कपूर पर प्यार बरसाया है।

Exit mobile version