सोनम वांगचुक टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली जलवायु नेताओं की सूचि में शामिल

Sonam Wangchuk Time magazine: लद्दाख के इंजीनियर सोनम वांगचुक को टाइम मैगज़ीन ने अपनी TIME100 Climate 2025 की सूचि में शामिल किया है।

सोनम वांगचुक टाइम मैगजीन की सूचि में

लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, शिक्षा सुधारक और इंजीनियर सोनम वांगचुक को टाइम मैगज़ीन ने अपनी TIME100 Climate 2025 की सूचि में शामिल किया है। यह सूची दुनिया के उन 100 सबसे प्रभावशाली जलवायु नेताओं की है जो कारोबारी जगत को वास्तविक जलवायु कार्रवाई की ओर ले जा रहे हैं।

TIME100 Climate क्या है ?

यह टाइम मैगजीन की तीसरी वार्षिक सूची है जो जलवायु संकट से निपटने में मापे जा सकने वाले ठोस योगदान देने वाले नेताओं को सम्मानित करती है। इसमें पाँच श्रेणियाँ हैं , जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

  • Leaders  (आइडिया को अमल में लाने वाले )
  • Innovators  (नई तकनीक बनाने वाले )
  • Titans (बड़ी महत्वाकांक्षा जगाने वाले)
  • Defenders ( समुदायों के लिए लड़ने वाले )
  • Catalysts ( बदलाव की चिंगारी जलाने वाले )

सोनम वांगचुक को Defenders श्रेणी में जगह मिली

टाइम मैगजीन ने सोनम वांगचुक को हिमालय और यहां के लोगों का रक्षक बताया है। उनकी सबसे बड़ी खोज है आइस स्टूपा – कृत्रिम ग्लेशियर जो सर्दियों में पानी को बर्फ के रूप में स्टोर करते हैं और गर्मियों में धीरे-धीरे पिघलकर किसानों को पानी देते हैं। पानी को  स्टोर करने वाला स्मार्ट स्टूपा ऑटोमेटिक वाल्व, मौसम सेंसर, सिर्फ 2000 डॉलर में बनता है। लद्दाख सरकार ने इसे पूरे क्षेत्र में लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस तकनीक से कुलुम गाँव के जलवायु शरणार्थी वापस लौट सके। अब यह चिले, पाकिस्तान, नेपाल तक पहुँच चुकी है।

Sonam Wangchuk Time: सोनम वांगचुक को सम्मान और जेल

Sonam Wangchuk Time: ठीक उसी समय जब टाइम ने उन्हें दुनिया का सबसे प्रभावशाली जलवायु नेता बताया, सोनम वांगचुक NSA के तहत जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। 26 सितंबर 2025 को लद्दाख में छठी अनुसूची और राज्य दर्जे की माँग को लेकर शांतिपूर्ण मार्च के दौरान सोनम को गिरफ्तार किया गया। भारत सरकार ने उन्हें “देशद्रोही” और “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा” बताया।

उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने लिखा, ” जब हमारी अपनी सरकार उन्हें देशद्रोही बता रही है, तब टाइम मैगजीन उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली जलवायु नेता बता रही है। ”

Sonam Wangchuk Time: सोनम वांगचुक कौन हैं ?

वे SECMOL स्कूल के संस्थापक – जहाँ फेल हुए बच्चे इंजीनियर बनते हैं। इसके अलावा वे हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख के संस्थापक भी हैं। उन्हें मैग्सेसे अवार्ड मिल चूका है। उन पर 3 इडियट्स हिंदी फिल्म बन चुकी है। जिसमें आमिर खान ने फुंसुक वांगड़ू का किरदार निभाया।

Sonam Wangchuk Time magazine की लिस्ट में

Sonam Wangchuk Time: यह सम्मान न सिर्फ सोनम वांगचुक के नवाचार का सम्मान है, बल्कि लद्दाख के लोगों की जलवायु न्याय की लड़ाई को वैश्विक मंच भी देता है। जबकि एक तरफ दुनिया उन्हें सलाम कर रही है, दूसरी तरफ भारत सरकार ने उन्हें देश के लिए खतरा बताया है – यही सबसे बड़ी विडंबना है।

1 thought on “सोनम वांगचुक टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली जलवायु नेताओं की सूचि में शामिल”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top