Site icon 4PILLAR

Sonia Mann ने कृषि विधेयक के खिलाफ किसानों का समर्थन किया Photos

Sonia Mann ने कृषि विधेयक के खिलाफ किसानों का समर्थन किया

Sonia Mann

Sonia Mann केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्य सभा में किसान बिल ध्वनि मत से पारित किया। जिसके बाद विपक्ष और किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में उतरीं मॉडल और एक्ट्रेस सोनिया मान ने आवाज बुलंद करने की बात कही है।

Sonia Mann ने किया किसानों का समर्थन

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हाल ही में तीन कृषि विधयेक पारित किए हैं। सरकार के इस निर्णय से देश का अन्नदाता नाखुश है। वहीँ विपक्षी पार्टियां भी केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान बिल का विरोध कर रही हैं।

किसान बिल के खिलाफ भारत के दो कृषि प्रधान राज्य, पंजाब और हरियाणा के किसानों के अलावा देश के बाकि राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन जारी हैं। किसानों के समर्थन में उतरीं पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने सभी को अपने हक के लिए अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही है।

किसानों के समर्थन में Sonia Mann

अभिनेत्री सोनिया मान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कईं तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह, किसानों का समर्थन करती हुईं नजर आ रही हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने किसान बिल आंदोलन पर ट्रोलर की बोलती बंद की,जानिए क्या है मामला

सोनिया मान ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो साझा की है। इस फोटो में सोनिया मान जीप में बैठीं नजर आ रही हैं। सोनिया मान ने फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए पंजाबी भाषा में लिखा ,” अपने हक के लिए हमें अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। सभी पंजाब की बेटियों घरों से बाहर निकल कर किसानों की आवाज बनों। पंजाब की बेटी। अपनी मातृभूमि के लिए लड़ो। किसान यूनियन जिंदाबाद। ”

इंस्टाग्राम पर साझा की गई फोटो में सोनिया मान ब्लैक पेंट-कोट में हाथ में एक फाइल लिए हुए जीप में सवार नजर आ रही हैं।

सोनिया मान (Sonia Mann) एक अन्य फोटो में किसानों का समर्थन करते हुए पंजाबी परिधान में नजर आ रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए सोनिया मान ने पंजाब की बेटी और ‘किसान यूनियन जिंदाबाद’ लिखा है।

Exit mobile version