Site icon 4PILLAR.NEWS

सोनू सूद ने खेबी लेम के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप  

Sonu Sood Khebi Lam: सोनू सूद ने खेबी लेम के साथ शेयर किया वीडियो

Sonu Sood Khebi Lam: सोनू सूद ने हाल ही में सोशल मीडिया स्टार खेबी लेम के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। दोनों का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Sonu Sood Khebi Lam: सोनू सूद ने खेबी लेम के साथ शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है। सोनू अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहत है,जो उनके फैंस को खूब पसंद आते है। अब एक बार फिर सोनू सूद ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और इन्फ्लुएंसर खेबी लेम (Khaby Lame) नजर आ रहे है।

सोनू सूद ने शेयर किया मजेदार वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है सोनू सूद और खेबी लेम सोफे पर बैठे है। तभी सोनू अपने सामने पड़े हुए जूस के जग से खेबी की गिलास में जूस डालते है। सोनू, खेबी लेम के गिलास को पूरा भर देते है और बाकि बचा हुआ थोड़ा सा जूस अपने गिलास में डालते है। सोनू के गिलास में जूस काफी कम होता है तभी खेबी लेम अपना हाथ सोनू के गिलास की तरफ बढ़ाते है।

सोनू सूद को लगता ही है कि खेबी लेम उन्हें अपने गिलास से जूस देने की कोशिश कर रहे है, इसलिए वे बार-बार उन्हें मना करते है। लेकिन आखिर में खेबी लेम सोनू सूद के गिलास में पड़ी स्ट्रॉ उठाकर अपने गिलास में रख लेते है।

सोनू सूद और खेबी लेम का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए खेबी ने लिखा, ‘जब सोनू का स्ट्रॉ स्पॉटलाइट चुरा लेता है।’

फैंस ने किए मजेदार कमेंट

सोनू सूद और खेबी लेम के इस वीडियो पर एली अवराम, शमिता शेट्टी सहित ढेरों सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं फैंस भी इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट करते नजर आए।

Exit mobile version