सोनू सूद ने खेबी लेम के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

सोनू सूद ने हाल ही में सोशल मीडिया स्टार खेबी लेम के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। दोनों का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है। सोनू अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहत है,जो उनके फैंस को खूब पसंद आते है। अब एक बार फिर सोनू सूद ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और इन्फ्लुएंसर खेबी लेम (Khaby Lame) नजर आ रहे है।

सोनू सूद ने शेयर किया मजेदार वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है सोनू सूद और खेबी लेम सोफे पर बैठे है। तभी सोनू अपने सामने पड़े हुए जूस के जग से खेबी की गिलास में जूस डालते है। सोनू, खेबी लेम के गिलास को पूरा भर देते है और बाकि बचा हुआ थोड़ा सा जूस अपने गिलास में डालते है। सोनू के गिलास में जूस काफी कम होता है तभी खेबी लेम अपना हाथ सोनू के गिलास की तरफ बढ़ाते है।

Related Post

सोनू सूद को लगता ही है कि खेबी लेम उन्हें अपने गिलास से जूस देने की कोशिश कर रहे है, इसलिए वे बार-बार उन्हें मना करते है। लेकिन आखिर में खेबी लेम सोनू सूद के गिलास में पड़ी स्ट्रॉ उठाकर अपने गिलास में रख लेते है। सोनू सूद और खेबी लेम का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए खेबी ने लिखा, ‘जब सोनू का स्ट्रॉ स्पॉटलाइट चुरा लेता है।’

फैंस ने किए मजेदार कमेंट

सोनू सूद और खेबी लेम के इस वीडियो पर एली अवराम, शमिता शेट्टी सहित ढेरों सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं फैंस भी इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट करते नजर आए।

Share
Published by

Recent Posts

कंझावला केस: गांजा सप्लाई करती थी अंजलि की दोस्त निधि, 2020 में आगरा में हो चुकी है गिरफ्तार

Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More

3 hours ago

Khan Sir: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे खान सर ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो गए कपिल शर्मा

Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More

4 hours ago

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

6 hours ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

7 hours ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

20 hours ago