Sourav Ganguly Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली अब आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोच का पदभार संभाल सकते हैं। वर्तमान में Delhi Capitals के कोच Ricky Ponting हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ऐसे में टीम के कोच रिकी पोंटिंग की छुट्टी होना तय माना जा रहा है। फ़िलहाल गांगुली दिल्ली टीम के डायरेक्टर के पद पर हैं। आईपीएल के 16 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स 14 में से 5 मैच ही जीत पाई है। वह अंकतालिका में 9 वे स्थान पर रही।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनाए जाने पर चर्चा चल रही है। वह रिकी पोंटिंग ले सकते। हैं रिकी 2018 से दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि, अपने कार्यकाल के दौरान रिकी पोंटिंग दिल्ली को कोई खिताब नहीं दिला पाए।
रिकी पोंटिंग के कोचिंग में मुंबई इंडियंस ने साल 2015 टी 20 लीग का खिताब जीता था। दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिकी पोंटिंग का कार्यकाल अच्छा रहा। दिल्ली टीम 2020 में पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। जबकि 2021 में अंकतालिका में शीर्ष पर रही थी। साल 2022 में टीम खिसक कर 5 वे स्थान पर आ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रिकी पोंटिंग ने 6 साल तक कोच के पद पर रहने के बाद अब हटने का मन बना लिया है। हालांकि, रिकी पोंटिंग पद छोड़ेंगे या बने रहेंगे, इस बारे में दिल्ली कैपिटल्स का कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है।
बता दें, मौजूदा सीजन में कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के कारण कप्तान ऋषभ पंत टी 20 लीग में नहीं खेल पाए। ऋषभ की जगह डेविड वार्नर ने टीम की कमान संभाली थी।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More