Sportswoman of the Year 2025 Smriti Mandhana : BBC ने स्मृति मंधाना इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2025 का अवॉर्ड दिया है। उन्हें यह पुरस्कार दिल्ली में एक भव्य समारोह में दिया गया।
Sportswoman of the Year 2025 Smriti Mandhana
स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार हर साल बीबीसी द्वारा महिला खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
विजेता का फैसला एक ग्रैंड ज्यूरी ने लिया। जिसमें शामिल थे :
- टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस
- पैरालंपिक मेडलिस्ट दीपा मालिक
- एथलेटिक्स लीजेंड अंजू बॉबी जॉर्ज
स्मृति मंधाना ने Sportswoman of the Year 2025 अवार्ड के लिए अन्य नामांकित खिलाडियों को हराया, उनके नाम इस प्रकार हैं :
- क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर
- शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख
- शूटर सुरुचि सिंह
- एथलीट ज्योति यराजी
Sportswoman of the Year 2025 Smriti Mandhana का प्रदर्शन
2025 स्मृति मंधाना के करियर का एक यादगार साल रहा। उनकी 2025 की उपलब्धियां निम्लिखित प्रकार हैं।
- ICC Women’s World Cup 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। वे भारतीय महिला टीम की उपकप्तान थीं और इस टूर्नामेंट में 434 रन बनाए।
- रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान के रूप में Women’s Premier League 2025 का खिताब दूसरी बार जीता।
- वर्ष 2025 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 1703 रन बनाए। जिसमें वनडे मैचों के 1362 रन शामिल हैं।
- एकदिवसीय मैचों में 4000 रन पुरे करने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।
- 10000 अंतराष्ट्रीय रन का लक्ष्य छुआ।
- क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं।
Sportswoman of the Year 2025 पुरस्कार पर स्मृति मंधाना का ब्यान
अवार्ड स्वीकार करने के बाद स्मृति मंधना ने कहा ,” Thank BBC For Giving me the Award for best Sportswoman of the Year 2025. खासकर 2025 महिला क्रिकेट के लिए खास साल रहा। .मैं वर्ल्ड कप और टीम को जीताने में योगदान कर पाई, मैं बहुत खुश हूं। ”
बीबीसी समारोह में अन्य श्रेणियों में भी भारतीय महिलाओं को सम्मानित किया गया।
Emergine player of the year : दिव्या देशमुख। उन्हें यह अवार्ड FIDE महिला विश्व कप में जीतने वाली युवा स्टार के रूप में दिया गया। पैरा एथलीट में प्रीति पाल और अंजलि भागवत को भी सम्मानित किया गया।





