Slapgate Case : श्रीसंत की पत्नी Bhuvneshwari ने ललित मोदी और माइकल क्लार्क को लगाई फटकार, बोलीं, भगवान से डरो

Slapgate case: श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने पूर्व IPL अध्यक्ष Lalit Modi और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान Michael  Clark को थप्पड़ कांड मामले में लताड़ लगाई।

Slapgate case क्या है ?

IPL 2008 के एक मैच में मुंबई इंडियंस की हार के बाद तत्कालीन MI के कप्तान हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। जिसे Slapgate case के नाम से जाना जाता है। उस समय श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे और हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। मुंबई की हार के बाद सिंह ने पोस्ट मैच हैंडशेक के दौरान श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। श्रीसंत मैदान पर ही रो पड़े थे। उस समय उनके साथी खिलाड़ी महला जयवर्धने और इरफ़ान पठान ने उन्हें संभालने की कोशिश की थी।

थप्पड़ कांड में हरभजन सिंह निलंबित

Slapgate case: इस घटना से क्रिकेट जगत में हंगामा मच गया था। हरभजन सिंह को आईपीएल के 11 मैचों से निलंबित कर दिया गया था।उनपर जुर्माना भी लगाया गया था।  उस समय ब्रॉडकास्ट कैमरे में यह घटना कैद नहीं हुई थी। लेकिन तत्कालीन आईपीएल के चेयरमैन ललित मोदी के CCTV कैमरे में यह घटना कैद हो गई थी। जिसे 18 साल बाद ललित मोदी ने सार्वजनिक किया।

ललित मोदी ने जारी किया Slapgate Case का वीडियो

29 अगस्त को आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट “Beyond23” पर इस घटना का अनदेखा वीडियो जारी किया। मोदी ने बताया कि ब्रॉडकास्ट कैमरे मैच के बाद बंद हो गए थे। लेकिन उनके निजी सिक्योरिटी कैमरे ने इसे रिकॉर्ड कर लिया था। वीडियो में हरभजन सिंह श्रीसंत को बैकहैंड से मारते हुए नजर आ रहे हैं। ललित मोदी ने इस वीडियो को 18 साल बाद जारी किया। उन्होंने माइकल क्लार्क से चर्चा के दौरान कहा कि अब तक इसे बचाकर रखा था क्योंकि हरभजन सिंह और श्रीसंत दोस्त बन गए हैं।

श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने की कड़ी निंदा

श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर माइकल और मोदी की कड़ी निंदा की है। Bhuvneshwari ने इंस्टाग्राम पर लिखा,” शर्म आनी चाहिए आपको ललित मोदी और माइकल क्लार्क। आप लोग इंसान ही नहीं हैं जो 2008 की घटना को अपनी सस्ती पब्लिसिटी के लिए फिर से उछाल रहे हैं। दोनों ( श्रीसंत और हरभजन सिंह) आगे बढ़ चुके हैं। वे अब पिता हैं और उनके स्कूल जाने वाले बच्चे हैं। फिर भी आप उन्हें पुराने जख्मों में धकेल रहे हैं। ”

Bhuvneshwari ने कहा,” श्रीसंत ने अपनी जिंदगी की गरिमा को दोबारा बनाया है। लेकिन 18 साल पुरानी घटना को दोबारा उछालने से परिवार को दर्द हो रहा है। यह सिर्फ खिलाड़ियों को नहीं बल्कि उनके बच्चों को भी चोट पहुंचाता है। जो अब सवाल और  शर्मिंदगी का सामना करेंगे। आपके ऊपर मुकदमा किया जाना चाहिए। बच्चों और परिवारों को चोट पहुंचाने से पहले भगवान से डरो। ”

Slapgate Case: हरभजन सिंह ने जताया अफ़सोस

घटना के कई साल बाद हरभजन सिंह ने इस पर अफ़सोस जताया था। श्रीसंत ने कहा था कि उन्होंने इसे पीछे छोड़ दिया है। हरभजन सिंह ने 2023 में एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वे कोई गलती सुधार सकते हैं, तो वह श्रीसंत के साथ मैदान पर उनका व्यवहार होगा।

Slapgate Case: भुवनेश्वरी का कहना है कि मोदी और माइकल ने यह सिर्फ व्यूज और पब्लिसिटी के लिए किया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि श्रीसंत मजबूत हैं और कोई वीडियो उनकी गरिमा को नुक्सान नहीं पहुंचा सकता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top