Sridevi Birth Anniversary : माँ श्रीदेवी के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग लिया भगवान का आशीर्वाद 

Sridevi Birth Anniversary : जान्हवी कपूर अपनी माँ और एक्ट्रेस श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ नजर आए।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी (Sridevi Birth Anniversary) है। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे है। वहीं अब श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। इसके साथ ही जान्हवी अपनी माँ के बर्थडे पर तिरुपति मंदिर में दर्शन करने भी पहुंची। इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ नजर आए।

माँ Sridevi के बर्थडे पर तिरुपति मंदिर पहुंची जान्हवी

दरअसल हाल ही में जान्हवी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को तिरुपति मंदिर में दर्शन करते देखा जा सकता है। वहीं उनके बॉयफ्रेंड शिखर भी उनके साथ नजर आ रहे है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान साउथ इंडियन लुक में नजर आई। उन्होंने येलो कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही कमरबंध, नेकलेस और इयरिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं शिखर इस दौरान वाइट धोती पहने नजर आए।

शेयर की माँ संग तस्वीरें

वहीं माँ के बर्थडे पर जान्हवी ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में छोटी सी जान्हवी दो चोटी बनाए अपनी माँ के साथ पोज देते नजर आ रही है। वहीं अगली तस्वीर अभी की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस आंखे बंद कर मुस्कुराते नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मम्मा। आई लव यू।’

खुशी कपूर ने साझा की ये तस्वीर

जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी अपनी माँ श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है। खुशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नन्ही सी खुशी अपनी माँ को गोद में बैठे नजर आ रही है। वहीं जान्हवी को मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है।

Sridevi Birth Anniversary : माँ श्रीदेवी के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग लिया भगवान का आशीर्वाद

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *