Site icon 4PILLAR

SSC ने JE पदों पर निकाली 1324 वैकेंसी, जानिए आवेदन करने का तरीका और योग्यता

SSC vacancies: SSC ने JE पदों पर निकाली 1324 वैकेंसी

SSC vacancies: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

SSC vacancies: JE पदों पर वैकेंसी

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है।

एसएससी की अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2023 है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

BRO ( पुरुष उम्मीदवार )

PWD

केंद्रीय जल आयोग

बैराज प्रोजेक्ट

MES 

जलमार्ग मंत्रालय

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन

कुल पद : 1324

योग्यता और आयुसीमा

उम्मीदवार को किसी भी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित फिल्ड में इंजीनियरिंग डिग्री होना चाहिए। आयुसीमा 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सामन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क छूट दी गई है। अधिक जानकारी के एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Exit mobile version