SSC Jobs : जल्द शुरू होने वाली CHSL भर्ती, जानिए इससे जुडी अहम जानकारी
SSC Jobs: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (SSC CHSL ) जल्द शुरू होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे 17 फरवरी 2024 से शुरू हुई नई वेबसाइट ssc.gov.in पर पंजीकरण कराएं।
कर्मचारी चयन आयोग भर्ती 2024
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल भर्ती इसी महीने शुरू होने वाली है। आयोग ने सलाह दी है कि 17 फरवरी से शुरू हुई नई वेबसाइट ssc.gov.in पर पंजीकरण कराएं। क्योंकि पुरानी वेबसाइट पर कराया गया वन टाइम रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं है। नई वेबसाइट पर लाइव फोटो लेने की भी सुविधा है। इसके लिए लैपटॉप/कंप्यूटर या एंड्रॉइड फोन पर वेब कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को अपनी लाइव तस्वीर लेते समय सावधानी बरतनी होगी।
घटाई गई SSC CHSL की भर्तियां
एसएससी सीएचएसएल की पहले 1600 भर्तियां होनी थी। जिन्हे घटाकर 1211 कर दिया गया है। इससे पहले आयोग ने 1762 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। बाद में इसे घटाकर 1600 कर दिया गया था। अब कुल 1211 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यानि कुल 389 पदों को घटा दिया गया है।
SSC CHSL भर्ती के लिए योग्यता
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में 12वीं पास वालों सीधी भर्ती के लिए कर्मचारिय चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है। आयोग ने पहले 1762 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। जिन्हे दो बार घटाने के बाद 1211 कर दिया गया है।