4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ की पहली झलक आई सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ की पहली झलक सामने आ चुकी है। इसके साथ ही  इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

Stree 2 First Look: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की साल 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म श्रद्धा और राजकुमार के साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं अब जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल ‘स्त्री 2’ आने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए Stree 2 की घोषणा कर दी है।

श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म Stree 2 की शूटिंग हुई शुरू

दरअसल हाल ही में श्रद्धा और राजकुमार ने स्त्री 2 का फर्स्ट लुक शेयर किया है किया है। एक्टर्स ने जो वीडियो शेयर किया है उसकी शुरुवात चंदेरी की अँधेरी रात के साथ होती है। इसके बाद दीवार पर ‘ओ स्त्री कल आना’ लिखा हुआ नजर आता है जो बाद में कटकर ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ बन जाता है। वहीं इसके बाद वीडियो में ‘सरकटे का आतंक’ लिखा हुआ आता है।

वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता कि इस बार चंदेरी के लोगों पर सरकटे का संकट आएगा। वहीं इस संकट से छुटकारा पाने के लिए लोग एक बार फिर स्त्री को चंदेरी में आने का निमंत्रण देंगे। यहां देखिए वीडियो-

कब रिलीज होगी स्त्री 2 ?

बता दे कि स्त्री 2 की कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी है। इस फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे है। वहीं दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी स्टारर यह फिल्म अगस्त 2024 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े: श्रद्धा कपूर ने नए लुक में शेयर की तस्वीरें, छोटे बालों में बेहद क्यूट दिखी एक्ट्रेस 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *