4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

वरुण धवन श्रद्धा कपूर स्टारर स्ट्रीट डांसर 3 डी मूवी रिव्यू

SD3D Review

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3 डी मूवी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीँ फिल्म समीक्षक भी इसके बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानें क्या कहते हैं समीक्षक ?

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने स्ट्रीट डांसर 3 डी मूवी को ट्विटर पर अपने चिरपरिचित अंदाज़ में के शब्द का रिव्यू देते हुए लिखा ,”रमणीय। “

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1220006859878227969

इसके बाद उन्होंने फिल्म को साल 2020 की एक और बॉक्स ऑफ़िस विजेता फिल्म बताते हुए लिखा ,” अपने तरीके से आपके दिलों में नाचेंगे ,रेमो, इसे सही समझें। नाटक संगीत और भावनाएं। ” इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को चार स्टार दिए हैं।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1220249429808242692

वहीँ फिल्म समीक्षक कमाल आर खान ने एक ट्वीट करते हुए स्ट्रीट डांसर 3 डी पर अपनी राय रखी है। उन्होंने लिखा,” यह क्लाइमैक्स है और श्रद्धा कपूर के पाकिस्तानी माता पिता को उनके डांस के बारे में पता चला। इसलिए अब वो कभी डांस नहीं करेंगी। स्ट्रीट डांसर 3 डी ढाई घंटे की महा यातना है। दर्शकों के साथ यह फिल्म किसी भी तरह कनेक्ट नहीं हो सकती। यह समय और 125 करोड़ की बर्बादी है। इसलिए बचना बेहतर है। ” कमाल आर खान के इस ट्वीट के बाद ट्विटर उपभोक्ताओं ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं।

वहीँ फिल्म समीक्षक सुमित कड़ेल ने लिखा कि श्रद्धा कपूर ,वरुण धवन और प्रभुदेवा अपने लुभावने डांस के साथ सिल्वर स्क्रीन पर फिर आ गए हैं। पिछली बार तीनों को साल 2015 में एबीसीडी 2 फिल्म में देखा गया था। स्ट्रीट डांसर 3 डी साल 2013 में रिलीज हुई एबीसीडी और साल 2015 में रिलीज हुई एबीसीडी 2 की तरह डांस पर आधारित फिल्म हैं। रेमो डिसूजा ने इन तीनों फिल्मों का निर्देशन किया है।फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पुरे होने पर श्रद्धा कपूर क्या स्ट्रीट डांसर में दिखा पाएंगी कमाल

स्ट्रीट डांसर 3 डी 24 जनवरी को कंगना रनौत के साथ ‘पंगा’ से भिड़ जाएगी। फिल्म विश्लेषक सुमित कडेल के अनुसार, स्ट्रीट डांसर भारत भर में 2,800-3,000 स्क्रीन पर रिलीज़ होगी। 70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म पहले दिन 14 से 16 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।स्ट्रीट डांसर 3 डी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *