Site icon 4PILLAR

सुहाना खान के सादगी भरे अंदाज ने फिर जीता फैंस का दिल, ग्रीन ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखी शाहरुख खान की लाड़ली 

Suhana Khans simple style again won the hearts of the fans the actress looked very beautiful in green dress 1

शाहरुख खान के बेटी सुहाना खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। वीडियो में सुहाना ग्रीन कलर की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटी सुहाना खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। सुहाना बॉलीवुड के उन स्टारकिड्स में से एक है जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्सर सुहाना के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते है। इसी बीच शाहरुख की लाड़ली का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुहाना अपने सादगी भरे अंदाज से एक बार फिर फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रही है।

सुहाना खान के सादगी भरे अंदाज पर फ़िदा हुए फैंस

दरअसल सुहाना खान को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान सुहाना ग्रीन कलर की मिडी ड्रेस पहने और नो मेकअप लुक में नजर आई। वहीं इस लुक के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था। शाहरुख की लाड़ली का ये सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ है है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे है।

यह भी पढ़े: सुहाना खान ने शेयर की पिता से मिली एक्टिंग डायरी की झलक, शाहरुख़ खान ने किया ये कमेंट 

फैंस कर रहे सुहाना की तारीफ

सुहाना खान का ये वीडियो देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये करीना कपूर से भी ज्यादा खूबसूरत है, क्योंकि इनमे एटीट्यूड नहीं है।’ एक ने लिखा, ‘ये कितनी खूबसूरत लग रही है।’ एक ने लिखा, ‘ये कितनी दयालु है।’

इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही सुहाना

बता दे कि सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चिज’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म से सुहाना के अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, श्रीदेवी के बेटी ख़ुशी कपूर सहित कंई नए एक्टर्स डेब्यू करने जा रहे है। यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Exit mobile version