Site icon 4PILLAR.NEWS

वरिष्ठ अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड जगत में शोक की लहर

Sulakshana Pandit का 71 वर्ष की उम्र में निधन

Sulakshana Pandit passes away: वरिष्ठ अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका वे 71 वर्ष की थीं। निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ।

एक्ट्रेस सुलक्षण पंडित का निधन

वरिष्ठ अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित (Sulakshana Pandit) का निधन हिंदी सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, 71 वर्ष की आयु में उनका निधन 6 नवंबर 2025 को मुंबई में हृदयाघात के कारण हो गया। उनके भाई, प्रसिद्ध संगीतकार ललित पंडित ने इसकी पुष्टि की है। शाम करीब 7 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही चल बसीं । उनका अंतिम संस्कार आज 7 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे मुंबई में किया जाएगा।

Sulakshana Pandit का बायो

सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को रायगढ़, छत्तीसगढ़ में एक संगीतमय परिवार में हुआ था। वे हरियाणा के हिसार से ताल्लुक रखने वाले पंडित परिवार की सदस्य थीं। उनके चाचा प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे। जबकि भाई जतिन-ललित संगीतकार जोड़ी के रूप में मशहूर हैं। उनकी बहन विजयता पंडित भी अभिनेत्री रहीं।

अविवाहित थीं सुलक्षणा पंडित

बचपन से ही संगीत में रुचि रखने वाली सुलक्षणा पंडित ने मात्र 9 वर्ष की उम्र में गायकी की शुरुआत की। वे कभी शादी नहीं कीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि उनका निधन उसी तारीख को हुआ, जिस दिन उनके कथित प्रेमी और सह-कलाकार संजीव कुमार का निधन 1985 में हुआ था। संजीव कुमार के इनकार करने के बाद वे उदास रहने लगीं और 1985 के बाद धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

सुलक्षणा पंडित का करियर

सुलक्षणा पंडित 1970 के दशक की प्रमुख प्लेबैक सिंगर और अभिनेत्री थीं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, उड़िया और गुजराती भाषाओं में भी गीत गाए। उनकी गायकी की शुरुआत 1967 में फिल्म “तकदीर” के गीत “सात समंदर पार से” से हुई, जो लता मंगेशकर के साथ ड्यूएट था। उनकी आवाज़ में एक मधुरता थी। जो श्रोताओं को हमेशा आकर्षित करती थीं।

Sulakshana Pandit के मशहूर गाने
Sulakshana Pandit की पहली फिल्म

अभिनय की दुनिया में उSulakshana Pandit का डेब्यू 1975 में फिल्म उलझन से हुआ। जिसमें संजीव कुमार उनके नायक थे। उनकी जोड़ी काफी हिट रही। उन्होंने राजेश खन्ना, शशि कपूर, विनोद खन्ना, जीतेंद्र जैसे सितारों के साथ काम किया। बंगाली सिनेमा में भी उन्होंने उतम कुमार के साथ बंदिनी (1978) में अभिनय किया था।

Sulakshana Pandit की प्रमुख फ़िल्में

  1. उलझन (1975 )
  2. संकोच (1975 )
  3. हेराफेरी (1976 )
  4. खानदान ( 1979 )
  5. धर्म कांटा (1982 )
  6. दो वक्त की रोटी (1981 )
  7. गोरा ( 1983 )
  8. बंडल बाज
  9. सलाखें
  10. फांसी

Sulakshana Pandit की विरासत हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग की याद दिलाती रहेगी। उनकी मधुर आवाज़ और शालीन अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Haq Movie: स्टोरी, स्टार कास्ट, बजट विस्तृत विवरण

Exit mobile version