सुंबुल तौकीर खान ने अपनी नई अम्मी संग यूं मनाई ईद, देखिए तस्वीरें

सुंबुल तौकीर खान ने अपनी नई अम्मी संग यूं मनाई ईद, देखिए तस्वीरें 

ईद के मौके पर सुंबुल तौकीर खान की नई अम्मी और बहन की तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में सुंबुल अपनी अम्मी को गले लगाते हुए नजर आ रही है।

टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है।बता दे कि सुंबुल के पिता तौकीर हसन खान ने हाल ही में दूसरी शादी की है। तौकीर ने नीलोफर नाम की एक तलाकशुदा महिला से दूसरी शादी की है जिनकी एक छोटी बेटी भी है। वहीं आज ईद के मौके पर पहली बार सुंबुल की नई अम्मी और बहन की तस्वीरें सामने आई है।

ईद पर सामने आई सुंबुल की नई अम्मी की तस्वीरें

दरअसल हाल ही में सुंबुल तौकीर खान के पिता ने अपनी कुछ फैमिली फोटोज शेयर करते हुए ईद की बधाई दी है। एक तस्वीर में सुंबुल और उनकी बहन सानिया ने अपनी नई अम्मी को गले लगाया हुआ है। हालाँकि इस तस्वीर में उनकी अम्मी की चेहरा नजर नहीं आ रहा है। दूसरी तस्वीर में सुंबुल और सानिया अपनी नई बहन संग नजर आ रही है।

इन तस्वीरों में सुंबुल के चेहरे पर अपने पुरे परिवार के साथ ईद मनाने की ख़ुशी साफ नजर आ रही है। वहीं फैंस भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे है।

हाल ही में हुई थी सुंबुल के पिता की दूसरी शादी

बता दे कि सुंबुल और उनकी बहन सानिया काफी समय से चाहती थी कि उनके पिता दूसरी शादी करें। वहीं हाल ही में अपनी पिता की दूसरी शादी के बारे में बात करते हुए सुंबुल ने बताया था कि- मैंने और मेरी बहन सानिया ने बड़ी मुश्किल से अपने पिता को दूसरी शादी के लिए राजी किया है। एक्ट्रेस ने कहा था कि यह सब उनके बड़े पापा की मदद से ही संभव हो पाया है।

सुंबुल ने अपने पिता के मेहँदी सेरेमनी और निकाह की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लेकिन इन तस्वीरों में उनकी नई अम्मी की कोई तस्वीर नहीं थी। वहीं अब ईद के मौके पर उनकी नई अम्मी और बहन की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। फैंस सुंबुल के इन फैमिली फोटोज पर खूब प्यार बरसा रहे है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top