4pillar.news

सुनील शेट्टी ने दामाद KL Rahul के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, लिखा- ‘तुम्हे पाकर हम धन्य महसूस कर रहे है’

जनवरी 18, 2025 | by pillar

Suniel Shetty shared a special post on the birthday of son-in-law KL Rahul, Watch

Suniel Rahul: सुनील शेट्टी ने अपने दामाद और क्रिकेटर केएल राहुल के बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दामाद के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) आज 18 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर हर कोई उन्हें शुभकामनाएँ दे रहा है। वहीं अब केएल के ससुर और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होने अपने दामाद के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

Suniel Rahul: सुनील शेट्टी ने दामाद KL Rahul को यूं किया बर्थडे विश

दरअसल हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक कूल सी फोटो शेयर की है। इस फोटो में सुनील के साथ उनके बेटे अहान शेट्टी और दामाद केएल राहुल नजर आ रहे है। इस तस्वीर में तीनो को सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, ‘वो कहते है ना कि, ये मायने नहीं रखता कि जीवन में हमारे पास क्या है लेकिन हमारे जीवन में कौन-कौन लोग है ये मायने रखता है। हमारे लाइफ में तुम्हे पाकर हम धन्य महसूस कर रहे है, क्योंकि यह एक ऐसा कनेक्शन है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हैप्पी बर्थडे राहुल…लव यू बेटा।’

अहान शेट्टी ने शेयर की ये तस्वीर

सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी ने भी एक फोटो शेयर करते हुए अपने जीजा केएल राहुल को बर्थडे विश किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए अहान ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे ब्रदर।’

सुनील शेट्टी ने दामाद KL Rahul के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, लिखा-  'तुम्हे पाकर हम धन्य महसूस कर रहे है'

RELATED POSTS

View all

view all