बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने हाल ही में एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि शादी के 3 साल तक बेडरूम से परफ्यूम, चॉकलेट, फ्रूट और फूलों की खुश्बू आती है। शादी के 5 साल बाद बेबी पाउडर, जॉनसन क्रीम, बेबी आयल…
देश के जाने-माने बिजनेसमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। हर्ष अक्सर मजेदार और प्रेरणादायक पोस्ट शेयर करते रहते है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की संख्या भी बहुत ज्यादा है, जो उनके हर एक पोस्ट में रूचि दिखाते है। हाल ही में हर्ष गोयनका ने एक ट्विटर पोस्ट शेयर करते हुए विस्तार से बताया कि कैसे शादी के साल गुजरने के साथ-साथ बेडरूम की खुश्बू भी बदलती रहती है।
हर्ष गोयनका ने किया मजेदार पोस्ट
आरपीजी ग्रुप के चैयरमेन हर्ष गोयनका ने हाल ही में एक दिलचस्प ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-
शादी के बाद बेडरूम कैसे महकता है:
पहले 3 सालों में… परफ्यूम, फ्लावर, चॉक्लेट, फ्रूट्स
5 साल बाद… बेबी पाउडर, जॉनसन क्रीम, लोशन्स, बेबी आयल
30 साल के बाद… टाइगर बाम, एक्स आयल, विक्स
50 साल बाद… अगरबत्ती
यहां देखिए उनका ये ट्वीट
लोगों के रिएक्शन
उद्योगपति हर्ष गोयनका के इस ट्विटर पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया यूजर को उनका ये ट्वीट काफी पसंद आ रहा है और लोग भी बड़े अनोखे अंदाज में उन्हें रिप्लाई कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, बिलकुल सही, मैं स्टेज 2 और स्टेज 3 के बीच में हूँ, जबकि मेरे पेरेंट्स 3 और 4 स्टेज के बीच में है। दूसरे ने लिखा, ‘भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप ?’तीसरे ने लिखा, ‘आप और आपके फलसफे कमाल के होते है, मजा आ जाता है पढ़ के।
https://twitter.com/RoshanDixit17/status/1512075162815926282?s=20&t=yz4UFjUNP5wmFECxfTd9UA
So true! I am between stage 2 and 3 and my parents are between stage 3 and 4.
Couldn't be more accurate 😁
— Kunal Bahl (@1kunalbahl) April 7, 2022
Aap aur apke falsafe…kamal ke hote hai…mazaa aata hai padke..🙏🙏
— RAJEV PAUL (@Rajev_Paul) April 7, 2022





