World News

Sunita Williams ने अंतरिक्ष में मनाया 59वां जन्मदिन

Sunita Williams celebrated 59th birthday in space: सुनीता विलियम्स वर्तमान में नासा द्वारा स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को यात्रा के लिए अयोग्य घोषित करने के बाद अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंसी हुई हैं। इसी दौरान Sunita Williams ने ISS में अपना जन्मदिन मनाया।

Sunita Williams ने ISS में मनाया जन्मदिन

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अपना 59 बर्थडे International Space Station में मनाया। यह उनका अंतरिक्ष में दूसरी बार जन्मदिन मनाने का अवसर रहा। बोइंग के दोषपूर्ण स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को NASA द्वारा मानव यात्रा के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के बाद सुनीता विलियम्स वर्तमान में अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में फंसी हुई हैं।

पृथ्वी पर वापस लौटा Sunita Williams को ISS में ले जाने वाला स्पेसक्राफ्ट

जिस अंतरिक्ष यान में Sunita Williams और बुच विल्मॉर ISS पहुंचे थे, वह बिना किसी नुकसान के पृथ्वी पर वापस आ गया है। अब सुनीता विलियम्स अगले साल फरवरी महीने में स्पेसएक्स के कैप्सूल द्वारा पृथ्वी पर वापस लौटेंगी।

Sunita Williams ने जन्मदिन पर किए ये काम

Sunita Williams ने 19 सितंबर को अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में अपना 59वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना बर्थडे परिक्रमा प्रयोगशाला के  महत्वपूर्ण प्रयोगों और वैज्ञानिक अनुसंधानों को समर्पित किया। वीडियो यहां देखें। 

जन्मदिन के दिन सुनीता विलियम्स ने ISS पर जीवन समर्थन प्रणाली ( Life Support System ) पर काम किया। इसके अलावा अंतरिक्ष बाथरूम में फ़िल्टर भी बदले। अंतरिक्ष बाथरूम को Waste and Hygiene Compartment कहा जाता है।

तीसरी बार अंतरिक्ष यात्रा कर Sunita Williams ने रचा इतिहास

59 वर्षीय सुनीता विलियम्स ने स्टारलाइनर के पहले मिशन पर स्पेस में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। सुनीता की यह तीसरी अंतरिक्ष उड़ान है। इससे पहले वह पहली बार 2006 में और दूसरी बार 2012 में अंतरिक्ष यात्रा कर चुकी हैं।

NASA के अनुसार, सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं। इसी के साथ वह सबसे अधिक बार अंतरिक्ष यात्रा करने वाली दूसरी महिला एस्ट्रोनॉट बन गई हैं।

बॉलीवुड ने दिया Sunita Williams को जन्मदिन का गिफ्ट

59वे जन्मदिन पर सुनीता को भारतीय संगीत कंपनी सारेगामा ने महान गायक मोहम्मद रफी के गाने ” बार बार दिन ये आए, तुम जियो हजारों साल” सॉन्ग से जन्मदिन की बधाई दी।

Related Post

सारेगामा कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनीता विलियम्स को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा,” आओ, भारत की सबसे बड़ी आइकॉन के साथ, #HappyBirthdaySunita गाएं और स्पेस में सुनीता विलियम्स को अपनी शुभकामनाएं भेजें। ”

Sunita Williams के जन्मदिन पर गाया मोहम्मद रफ़ी का गाना

संगीत कंपनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सुनीता विलियम्स को जन्मदिन दिन की शुभकामनाएं देने के लिए, फिल्म निर्देशक करण जोहर, पार्श्वगायक शान, सिंगर सोनू निगम, नीति मोहन और हरिहरन ने रफी साहब का गाना गाया।

ये भीपढ़ें, अगले 6 महीने तक ISS में ही फंसे रहेंगे Butch Wilmore और Sunita Williams, NASA ने 3 टन रसद भेजी

8 दिन के मिशन पर गए थे दोनों एस्ट्रोनॉट्स

बता दें, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मॉर अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर 8 दिन के मिशन के लिए गए थे। वे जिस बोइंग स्पेसक्राफ्ट में ISS में  गए थे , उस अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण तय समय अनुसार वापस नहीं आ पाए। हालांकि , स्पेसक्राफ्ट स्टारलाइनर पृथ्वी पर वापस आ गया है, सुनीता और बुच अब आठ महीने तक अंतरिक्ष केंद्र में रहेंगे। उनके फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापस आने की उम्मीद है।

स्पेस ही वोट डालेंगी Sunita Williams

इसी बीच उम्मीद है कि सुनीता विलियम्स 5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अंतरिक्ष से ही अपना वोट डालेंगी। इससे पहले सुनीता विलियम्स स्पेस से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुकी हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट ने कहा ,” अंतराष्टीय अंतरिक्ष केंद्र में जीवन जीना पहले जितना कठिन नहीं है। इस व्यवसाय में चीजें इसी तरह चलती रहती हैं। ” बता दें, बुच विल्मॉर और सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष यात्राओं का पहले से ही काफी अनुभव है।

पृथ्वी पर कब वापस लौटेंगी सुनीता विलियम्स

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मॉर को नासा ने पृथ्वी पर वापस लाने के लिए प्लान बना लिया है। 25 सितंबर को एस्ट्रोनॉट निक हेग और एलेक्जेंडर गोरबोनोव की अगुवाई में स्पेसएक्स का क्रू 9 मिशन ISS के लिए उड़ान भरेगा। ये मिशन अगले छह महीने में पूरा होगा। फरवरी 2025 में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मॉर के पृथ्वी पर वापस लौटने की उम्मीद है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Published by
pillar

Recent Posts

डेविड वार्नर ने 100वे टेस्ट मैच में शतक जड़कर रचा इतिहास

David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More

1 hour ago

ये हैं Airtel और Jio के सबसे सस्ते मंथली प्लान्स

Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More

2 hours ago

एटीएम से कैश निकालने का बदल गया है तरीका, SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर

SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More

2 hours ago

एम्स के बाद हैकर्स ने किया 3 करोड़ रेलवे यात्रियों का डाटा चोरी

AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More

2 hours ago

आलिया भट्ट ने शेयर किया खास वीडियो, देखें शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक की अनदेखी तस्वीरें

Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से  कुछ ऐसी… Read More

5 hours ago