Doctor Sunny Leone: सनी लियोनी ने डॉक्टर बन किया इलाज

Doctor Sunny Leone: सनी लियोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेत्री डॉक्टर बनकर किसी शख्स का इलाज करती नजर आ रही है।

Doctor Sunny Leone: सनी लियोनी ने डॉक्टर बन किया इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए एक से बढ़कर एक फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करती रहती है।

इसी कड़ी में सनी लियोनी ने एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री साड़ी पहने डॉक्टर बनी नजर आ रही है।

डॉक्टर बनी सनी लियोनी

सनी लियोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री साड़ी बांधे अपनी वैनिटी वेन में नजर आ रही है। सनी इस दौरान वहां बैठे एक शख्स का इलाज कर रही है जैसे ही एक्ट्रेस उस शख्स के घुटने पर दवाई डालती है तो उसकी चीख निकल जाती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘घर में डॉक्टर लियोनी।’

दवा डालते ही इलाज करा रहे शख्स की निकली चीख

सनी लियोनी का मस्ती भरा वीडियो

फैंस को सनी लियोनी का ये मस्ती भरा अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सो स्वीट।’ दूसरे ने लिखा, ‘क्यूट।’ इसके अलावा भी कंई फैंस लाफिंग इमोजी ड्राप कर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *