Suryakumar Yadav mocks Sanju Samson: ICC Men’s T20 World Cup 2026 से जुड़े एक इंटरव्यू में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन का मजाक उड़ाया था।
Suryakumar Yadav mocks Sanju Samson
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले ने भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मैच रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में संजू सैमसन ने शानदार वापसी करते हुए नाबाद 97 रन बनाए। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला था, क्योंकि जीतने वाली टीम ही सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी।
टीम इंडिया की जीत में Sanju Samson का योगदान
West Indies ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट नुकसान पर 195 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। Team India को 196 रन का बड़ा लक्ष्य मिला। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा चेज था। संजू सैमसन की बदौलत भारत ने 19.2 ओवर में 199/5 बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया। जहां उनका मुकाबला इंग्लैंड से होगा।
Sanju Samson की शानदार पारी
वेस्ट इंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए। संजू ने ये स्कोर 50 गेंदों पर बनाया। जिसमे 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यह भारत की जीत की मुख्य वजह बनी। संजू को प्लेयर ऑफ़ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।
भारत की खराब शुरुआत
संजू ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे महान दिनों में से एक है। क्योंकि उन्होने लंबे समय से इंतजार किया था और उतार-चढ़ाव देखे। यह भारत का टी20 विश्व कप चेज में सबसे बड़ा स्कोर था।
सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया था Sanju Samson का मजाक
मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की तारीफ की और उन्हें झुककर सलाम किया। कप्तान ने कहा कि अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं। यह सब उनकी मेहनत का नतीजा है।
यह संजू सैमसन के करियर का सबसे महत्वपूर्ण लम्हा था। जहां उन्होंने आलोचनाओं और कम मौकों के बावजूद कमाल कर दिखाया और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। भारत अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा।

