Suryakumar Yadav mocks Sanju Samson: ICC Men’s T20 World Cup 2026 से जुड़े एक इंटरव्यू में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन का मजाक उड़ाया था।
Suryakumar Yadav mocks Sanju Samson
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले ने भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मैच रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में संजू सैमसन ने शानदार वापसी करते हुए नाबाद 97 रन बनाए। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला था, क्योंकि जीतने वाली टीम ही सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी।
टीम इंडिया की जीत में Sanju Samson का योगदान
West Indies ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट नुकसान पर 195 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। Team India को 196 रन का बड़ा लक्ष्य मिला। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा चेज था। संजू सैमसन की बदौलत भारत ने 19.2 ओवर में 199/5 बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया। जहां उनका मुकाबला इंग्लैंड से होगा।
Sanju Samson की शानदार पारी
वेस्ट इंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए। संजू ने ये स्कोर 50 गेंदों पर बनाया। जिसमे 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यह भारत की जीत की मुख्य वजह बनी। संजू को प्लेयर ऑफ़ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।
भारत की खराब शुरुआत
शुरुआत में भारत ने जल्दी दो विकेट गंवा दिए। लेकिन संजू सैमसन ने संयम बनाए रखा। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 42 रन की साझेदारी की। फिर सूर्य 18 रन पर आउट हो गए। फिर संजू ने हार्दिक पंड्या के साथ बाकि पारी खेली। अंतिम ओवर में दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर मैच खत्म किया।
संजू ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे महान दिनों में से एक है। क्योंकि उन्होने लंबे समय से इंतजार किया था और उतार-चढ़ाव देखे। यह भारत का टी20 विश्व कप चेज में सबसे बड़ा स्कोर था।
सूर्यकुमार यादव ने उड़ाया था Sanju Samson का मजाक
कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब संजू सैमसन को प्लेइंग XI में शामिल करने की बात हुई थी, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मजाक में कहा था ,” कहां खिलाऊँ संजू को ? अभिषेक शर्मा की जगह ? तिलक वर्मा की जगह ? “सूर्यकुमार ने संजू के टीम में खिलाने को लेकर बात टाल दी थी। सूर्यकुमार का यह ब्यान काफी वायरल हुआ था। संजू ने इसे थोड़ा असम्मानजनक माना था। अब उसी खिलाडी संजू सैमसन ने 1 मार्च को भारत को शानदार जीत दिलाई और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की तारीफ की और उन्हें झुककर सलाम किया। कप्तान ने कहा कि अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं। यह सब उनकी मेहनत का नतीजा है।
यह संजू सैमसन के करियर का सबसे महत्वपूर्ण लम्हा था। जहां उन्होंने आलोचनाओं और कम मौकों के बावजूद कमाल कर दिखाया और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। भारत अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा।





