Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुई बहन श्वेता

Sushant Singh Rajput : सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति उन्हें याद कर काफी भावुक हो गई। उन्होंने सुशांत संग एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने भाई…

Sushant Singh Rajput Death Anniversary : आज से ठीक चार साल पहले यानि 14 जून 2020 को बॉलीवुड के टैलंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। प्रारंभिक जाँच के बाद पुलिस ने इसे सुसाइड बताया था। हालाँकि सुशांत के परिवार ने मर्डर की आशंका जताई थी। पिछले चार सालों से CBI इस केस की जाँच कर रही है लेकिन अभी भी उनकी मौत की गुत्थी अनसुलझी हुई है। वहीं आज सुशांत को इस दुनिया से गए चार साल हो गए है। एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी फैमिली और फैंस एक बार फिर उन्हें याद कर भावुक हो गए।

भाई Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक हुई श्वेता

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दो वीडियो शेयर किए है। पहले वीडियो में सुशांत को अपनी चारों बहनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक्टर अपनी  बहनों के साथ मिलकर खूब मस्ती करते नजर आ रहे है। वहीं अगला वीडियो अभी का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की सुशांत की पुण्यतिथि पर उनकी फैमिली ने पूजा की। इस वीडियो में श्वेता को भजन गाते हुए देखा जा सकता है।

लगाई मदद की गुहार

इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, ‘भाई, आपको गए हुए 4 साल हो गए है लेकिन हम अभी भी नहीं जानते कि 14 जून 2020 को क्या हुआ था। आपकी मौत अभी तक रहस्य बनी हुई है। मैं असहाय महसूस करती हूँ और सच्चाई के लिए आज भी अधिकारीयों से गुहार लगाती हूँ। मैं अपना धैर्य खो रही हूँ और हार मानने का मन करता है लेकिन आज आखिरी बार मैं हर उस व्यक्ति से पूछना चाहती हूँ कि जो इस इस केस में मदद कर सकता है।”

“अपना हाथ अपने दिल पर रखें और अपने आप से पूछें कि क्या हम यह जानना डिजर्व नहीं करते कि हमरे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ था ? यह एक राजनैतिक एजेंडा क्यों बन गया है ? यह इतना सीधा क्यों नहीं  हो सकता कि बताया जाए कि उस दिन क्या पाया गया था और क्या माना जाता है कि क्या हुआ होगा। कृपया मैं अनुरोध और विनती कर रही हूँ, हमें एक परिवार के रूप में आगे बढ़ने में मदद करें। हमें वो समापन दीजिए जिसके हम हकदार हैं।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *