4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अभिनेता के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक से दी नए साल की शुभकामनाएं, भावुक हुए फैंस

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का असामयिक निधन 14 जून 2020 को हो गया था। नव वर्ष 2022 के अवसर पर अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति  ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक से शुभकामना संदेश शेयर किया है । सुशांत सिंह की बहन द्वारा किए गए इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी भावुक हो रहे हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन ने उनके फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक को सदमे में डाल दिया था।  वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चार्मिंग और चहेते सेलिब्रिटीज में से एक थे। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बहुत  समय बाद तक उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर याद करते रहते हैं। फैंस सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग करते रहते हैं। अब नए साल के अवसर पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार सुशांत सिंह को उनके फैंस के बीच जिंदा करने की कोशिश की है। श्वेता ने सुशांत सिंह के फेसबुक अकाउंट से नए साल का बधाई संदेश लिखा है।

सुशांत सिंह की बहन ने दी नववर्ष की बधाई

नववर्ष के दिन सुशांत सिंह की बहन श्वेता ने अभिनेता के फेसबुक अकाउंट से शुभकामना संदेश पोस्ट करके उनके फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइस दिया। बहन ने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं। यह श्वेता सिंह कीर्ति है जो भाई की तरफ से आप सबको शुभकामनाएं दे रही है। इस पोस्ट के होने के बाद से ही उनके प्रशंसकों की भावनाएं जग गई है।फैंस सुशांत सिंह को याद करते हुए कमेंट कर रहे हैं ।

श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह के फेसबुक अकाउंट से जो पोस्ट की है उस पर फैंस काफी भावुक नजर आ रहे हैं और ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें,रक्षाबंधन के मौके पर भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुई बहन श्वेता सिंह कीर्ति, शेयर की बचपन की तस्वीर 

मुंबई में हुआ था निधन

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में हुआ था। उनके निधन से फैंस को तगड़ा सदमा लगा था। फैन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अब भी सुशांत सिंह के लिए न्याय की मांग करते रहते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *