Site icon www.4Pillar.news

आज चंद्र ग्रहण में नहीं लगेगा सूतक काल,ये है वजह

आज साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। आज रात यह 10 जनवरी को 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 जनवरी 2020 को 2 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 01 मिनट है। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है।

आज लगेगा साल का पहला चंद्र

धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो सूरज ग्रहण या चंद्र ग्रहण को लेकर कई पाबंदियां होती हैं। जोकि ग्रहण से पहले सूतक काल के रूप में शुरू हो जाती हैं। आपको बता दें,उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है। ये शास्त्रों में लिखा है कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण, ग्रहण नहीं होता है। इसलिए इस ग्रहण में कोई सूतक काल नहीं लगता है। आज पौष पूर्णिमा भी है। जिसकी वजह से यह दिन भी आम दिनों की तरह ही जाएगा। आज मंदिर के दरवाजे बंद नहीं किए जाएंगे। पूजा-पाठ भी आम दिनों की तरह किया जाएगा। खाने-पीने पर कोई भी प्रतिबंध नहीं होगा।

जब सूरज और चांद के बीच पृथ्वी घूमते हुए आ जाती है तो तब उपच्छाया चंद्र ग्रहण होता है। लेकिन वे तीनों एक सीधी रेखा में नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में चांद की छोटी सी सतह पर अब्र नहीं पड़ता है। आपको बता दें, अब्र पृथ्वी के बीच के हिस्से से पड़ने वाली छाया को कहते हैं। चांद के बाकी हिस्से पर पृथ्वी की बाहरी छाया पड़ती है। जिसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।

Exit mobile version