Tateeree song by singer Badshah

Tateeree song विवाद: सिंगर Badshah की बढ़ीं मुश्किलें, HSCW का समन और कई FIR

Tateeree song by singer Badshah: रैपर सिंगर बादशाह अपने नए हरियाणवीं गाने टटीरी को लेकर बड़े विवाद में फंस गए हैं। फोक स्टाइल सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। जिसमें सिंगर सिमरन जगलान भी हैं।

Tateeree song विवाद

टटीरी गाने के लिरिक्स में कथित गाने के लिरिक्स में कथिततौर पर अभद्र अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। जो महिला विरोधी माना जा रहा है।

  • टटीरी गाने की ख़ास लाइनें : “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सब की घोड़ी बनाने ” इन शब्दों पर सवाल उठे हैं और शब्दावली को गंदी बताया गया है।
  • म्यूजिक वीडियो : गाने के वीडियो में नाबालिग छात्राओं को दिखाया गया है जो स्कूल यूनिफॉर्म में हैं। लड़कियां स्कूल बैग फेंकते हुए हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़ती हुई दिखाई गई हैं। इसे बच्चों के प्रति अनुचित और बालिकाओं की छवि को खराब करने वाला माना गया है।
  • कई लोगों का मानना है कि हरियाणवी संस्कृति और लोकगीत की भावना का अपमान किया गया है। लोगों ने इसे महिलाओं और नाबालिगों के प्रति आपत्तिजनक माना है।

Tateeree song के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग का एक्शन

हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) ने इस गाने के खिलाफ सुओ मोटो संज्ञान लिया है।

  • आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने गाने के कंटेंट पर गंभीर आपत्ति जताई।
  • पानीपत की “नारी तू नारायणी संस्था” की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के चीफ शिव कुमार और अन्य शिकायतों के आधार पर बादशाह के खिलाफ समन जारी किया गया है।
  • बादशाह को 13 मार्च 2026 को सुबह पानीपत डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। उन्हें टटीरी गाने के मामले में तलब किया गया है।

आयोग ने पानीपत के एसपी को निर्देश दिए हैं कि समन में शामिल पक्षों को सुनवाई के लिए पेश कराया जाए। आयोग ने सवाल उठाया है कि ऐसे लिरिक्स सेंसर ने कैसे पास कर दिए।

बादशाह के खिलाफ एफआईआर

  • पंचकूला की साइबर क्राइम सेल में बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
  • हरियाणा के जींद और अन्य जगहों पर भी शिकायतें दर्ज कराई गई है।
  • रोहतक के एक वकील ने भी बाल आयोग को शिकायत भेजी है।
  • हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ने कहा कि गाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
  • खाप पंचायतों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने भी विरोध जताया है। कई जगह गाने को बैन कर दिया गयाः है।
बादशाह की प्रतिक्रिया

सिंगर बादशाह ने अभी तक अपने विवादित गाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अभी तक उनका या उनकी टीम का कोई आधिकारिक ब्यान सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top