
Met Gala समारोह में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक ऑउटफिट में नजर आई। वहीं किम कार्दशियन ने मोतियों से बनी ड्रेस में जलवा बिखेरा। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनास भी ब्लैक पैंट कोट में नजर आए।
Met Gala में किम कार्दशियन और प्रियंका चोपड़ा सहित टॉप सेलेब्रिटीज ने दिखाए जलवे
अमेरिकन मॉडल और बिजनेसवुमन किम कार्दशियन मोतियों से ढकी हुई नजर आई। किम का लुक बहुत पसंद किया जा रहा है। किम कार्दशियन के अलावा सिटाडेल फेम अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी मेट गाला फंक्शन में जलवा बिखेरा।
किम कार्दशियन की फोटो
प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2023 में हाई स्लिट ऑफशोल्डर ऑउटफिट कैरी किया। देसी गर्ल ने अपने बालों को बांधकर जबरदस्त लुक दिया हुआ है। हाथों में वाइट ग्लव्स और गले में महंगा नेकलेस पहना हुआ है। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला समारोह में जो नेकलेस पहना हुआ है उसकी कीमत 200 करोड़ से भी अधिक है। यह हीरों का हार है।
प्रियंका चोपड़ा की फोटो
इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनास भी पहुंचे। जोनास ने प्रियंका चोपड़ा से मैचिंग कपड़े पहने हुए थे। निक जोनास ने ब्लैक पैंट कोट और व्हाइट शर्ट के साथ काले रंग की टाई पहनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं।
कैली जेनर की फोटो
प्रियंका चोपड़ा और किम कार्दशियन के अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री कैली जेनर (Kylie Jenner ) ने भी रेड कारपेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। कैली जेनर ने रेड कलर की ड्रेस कैरी की हुई है।
गिगी हदीद
गिगी हदीद ने इवेंट में अपना जलवा बिखेरा। Gigi Hadid का ट्रांसप्रेंट लुक शानदार लग रहा है। बता दें, पिछले दिनों गिगी हदीद भारत आई थी। अमेरिकन मॉडल और अभिनेत्री ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्धघाटन में शिरकत की थी। इस इवेंट का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था। जिसमें वरुण धवन ने गिगी हदीद को गोद में उठाकर किस किया था। इवेंट के वीडियो पर काफी बवाल भी मचा था।